बोहरा समाज नववर्ष,दस दिवसीय प्रवचन के लिए तैयार इंदौर,महापौर का दौरा,अधिकारियों को निर्देश माकूल इंतजाम का रखे ख्याल।
बोहरा समाज का दस दिवसीय प्रवचन,इंदौर में होगा सीधा प्रसारण, महापौर पुष्यमित्र भार्गव का निरीक्षण।
मुर्तजा अजब शाह इंदौर

इंदौर।
बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के दस दिवसीय प्रवचन की शुरुआत होने जा रही हैं। दरअसल उक्त कार्यक्रम का आयोजन इंदौर में होने वाला था। लेकिन अब यह कार्यक्रम चेन्नई में होने जा रहा हैं। बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के उक्त प्रवचन बोहरा समाज के नववर्ष के अवसर पर होगा। और उसका सीधा प्रसारण इंदौर रिले केंद्र पर होगा। ऐसा माना जा रहा है कि उक्त आयोजन के चलते प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से बोहरा समाज से जुड़े समाजजनों का इंदौर में डेरा होने वाला है। लिहाजा इतने बड़े आयोजन को देखते हुए इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ निगम अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कार्यक्रम के दौरान पेयजल,साफ सफाई, सहित अन्य सुविधाओं का विशेषकर ध्यान रखा जाएं।