Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक,पटवारी,और रीडर ने किसान को किया प्रताड़ित,कलेक्टर ने किया निलंबित

0 250

राजस्व अमले ने किसान को किया प्रताड़ित,प्रभारी कलेक्टर ने किया पटवारी,तहसीलदार और आर आई को निलंबित।

 

 

इंदौर।

यूं तो पूरे प्रदेशभर का राजस्व अमला अपनी रिश्वतख़ोरी, आम जनता से लेकर किसानों को तंग करने के लिए काफी ज्यादा कुख्यात है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें फरियादी किसान अपनी ही जमीन के सीमांकन, कब्जा हासिल करने के लिए महीनों तक चक्कर लगाता रहा है। आखिरी में जनसुनवाई में उक्त किसान को एसिड पीकर अपनी जान गंवानी पड़ी। तब कहीं जाकर वरिष्ठ अधिकारियों जिनमें संभागायुक्त दीपक सिंह,और प्रभारी इंदौर कलेक्टर गौरव बेनल के सामने यह मामला आ पाया। पूरा मामला देपालपुर का है, जहां के  किसान करण सिंह ने महीनों तक तहसील के चक्कर लगाए। लेकिन तहसीलदार जगदीश रंधावा,पटवारी अलकेश गुप्ता,रीडर रीना कुशवाह,राजस्व निरीक्षक नरेश विवलकर ने उक्त किसान की कोई सुनवाई नहीं की। बल्कि यह सभी जिम्मेदार उक्त किसान को यहां वहां भटकाते रहे। लिहाजा इन सभी जिम्मेदारों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से नाराज होते हुए इस किसान ने अपनी जान दे दी । अब इसके बाद मामला बड़ा और संभागायुक्त दीपक सिंह ने इस पूरे मामले की जांच अपर कलेक्टर राजेंद्र रघुवंशी से करवाई। और यह सभी जिम्मेदार जिनमें तहसीलदार,पटवारी,रीडर,और राजस्व निरीक्षक दोषी पाए गए है। चर्चा में प्रभारी कलेक्टर गौरव बेनल ने कहा कि ऐसे लापरवाही के मामले बर्दाश्त से बाहर हैं दोषियों पर ठोस कारवाही की जाएगी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!