IDA सीईओ ने अचानक किया संपदा और एकल खिड़की का दौरा,लगभग सभी कर्मचारी थे गायब,एक दिन के वेतन काटने के निर्देश।
प्रशासनिक अधिकारी के नदारद होने पर एकल खिड़की प्रभारी महेश्वरी को वेतन काटने के निर्देश
इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी राम प्रकाश अहिरवार बुधवार को सुबह 10. बजकर 10 मिनिट मिनट पर ida पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि एकल खिड़की,संपदा शाखा में कोई तय समय के बावजूद कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था। इधर इस बीच एकल खिड़की प्रभारी अधिकारी सुनील माहेश्वरी भी समय पर मौजूद तो थे। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल खुद मौजूद थे। लिहाजा ida CEO आर पी अहिरवार अच्छे खासे नाराज़ दिखे। और उन्होंने संपदा शाखा,एकल खिड़की के कुल 50 से ज्यादा कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटे जाने के आदेश माहेश्वरी को जारी कर दिए। इधर सीईओ आर पी अहिरवार ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि अगली बार अब कोई देरी से या मनमर्जी से कार्यालय आया तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा।