Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

इंदौरी नवयुगल की कहानी का इतना बुरा अंत,राजा रघुवंशी की हत्या,और सोनम रघुवंशी आखिर हैं कहां?

0 331

शिलांगकांड।

 

इंदौरी नवयुगल दंपत्ति के साथ शिलांग में निर्ममता,राजा की निर्मम हत्या,पत्नी सोनम रघुवंशी को लेकर अभी भी परिजनों की ईश्वर से दुआ काश सोनम सकुशल घर वापस आ जाए। 

राजेश त्रिपाठी डीसीपी क्राइम ब्रांच

 

इंदौरी दंपत्ति में से राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या के साक्ष्य शिलांग पुलिस को मिले है। लिहाजा पूरा मामला, विवाद और फिर हत्या की तरफ इशारा कर रहा हैं। 20 मई को शिलांग हनीमून मनाने गए दंपत्ति में से अब किसी के भी आने की संभावनाएं कम ही लग रही है। हालांकि शिलांग पुलिस और NDRF की टीमें लगातार लापता सोनम रघुवंशी की तलाश कर रही हैं। दरअसल दंपत्तियों में से राजा रघुवंशी की मिली लाश के पोस्टमार्टम में यह जाहिर हो गया है कि यह कोई हादसा नहीं था। बल्कि विवाद,लुट और फिर हत्या से भी ज्यादा संगीन अपराध यह हो सकता है। फिलहाल सोनम रघुवंशी के मिलने की भी संभावना ख़त्म होती जा रही है। लेकिन इस बीच सोनम का मिला रेनकोट ने अब यह उम्मीद जगा दी है कि जल्द ही सोनम भी खोज रही टीमों को मिल जाएगी। इधर पहले राजा रघुवंशी और अब सोनम रघुवंशी को लेकर उनके परिजन काफी ज्यादा सहमे हुए है तो साथ ही उनका गमगीन माहौल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि जिस तरह से इस नवयुगल दंपत्ति के साथ शिलांग में हुआ और जो पिछले 15 दिनों से परिजनों के साथ घट रहा है। उससे उनकी तकलीफें और भी ज्यादा बढ़ती ही जा रही है। फिलहाल राजा रघुवंशी को खो चुके परिजन सोनम रघुवंशी के सकुशल घर वापसी की ईश्वर से दुआ कर रहे है। लेकिन इस बीच शिलांग में जो रोजाना चल रहा है। उससे परिजनों का दुख कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। चर्चा में डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी बताते है कि उक्त मामले में स्थानीय शिलांग पुलिस को राजा रघुवंशी की डेथ बॉडी के पास राजा का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त नारियल काटने का चाकू खून से सना बरामद हुआ हैं। लिहाजा शिलांग पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!