Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

IDA एकल खिड़की बनी भ्रष्टाचार का अड्डा,आम जनता हो रही परेशान

0 171

IDA की एकल खिड़की या भ्रष्टाचार का अड्डा,

ऑनलाइन व्यवस्था मगर ऑफलाइन में लुटा रही जनता।

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

 

 

 

 

इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यालय में एकल खिड़की व्यवस्था लागू की थी। ताकि आम जनता को यहां वहां भटकने से राहत मिल जाए। लेकिन अब इस एकल खिड़की में हो कुछ उल्टा ही रहा है। क्योंकि एकल खिड़की में इस जमकर लूटमार जारी है। रोजाना यहां आवेदन जमा करने वालों के लिए अलग अलग आवेदनों के मुताबिक कीमत भी तय की गई हैं। दरअसल EWS प्रमाण पत्र का रेट अलग,नामांतरण फॉर्म का अलग,इसी तरह लीज नवीनीकरण और फ्री होल्ड आवेदन के लिए एक तय राशि दिए बिना यहां आवेदन करना और होना असंभव हो गया है।

ऑनलाइन सुविधा लेकिन जानकारी का अभाव

दरअसल IDA सीईओ आर पी अहिरवार ने अपने कार्यकाल में एक से बढ़कर एक काम किए। जिनमें ऑनलाइन व्यवस्था एक अहम कार्य है। लेकिन इधर आम जनता की बात की जाए तो उन्हें उक्त ऑनलाइन प्रणाली की पुख्ता जानकारी नहीं होने की वजह से मजबूरन आम जनता ऑफलाइन यानी एकल खिड़की का सहारा लेना ही होता है।

सभी कर्मचारी आउट सोर्स के

IDA एकल खिड़की में तैनात कर्मचारी ओसवाल डाटा कंपनी और बाकी सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के आउट सोर्स कर्मचारी है। जिन्होंने इस वक्त यहां वसूली के नाम पर गदर मचा रखी है।

कर्मचारियों को हटाने की उठ रही मांग

फिलहाल IDA एकल खिड़की के जो हालात बन गए है। उसे देखते हुए अब यहां जमे कर्मचारियों को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है। क्योंकि उन्होंने वसूली की पराकाष्ठा कर दी है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!