Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

पुलिस का महिला सशक्तिकरण प्रोग्राम,एडीसीपी,एसीपी ने महिलाओं को अपराधों के प्रति किया जागरूक

0 280

शहर की हर नारी, अहिल्याबाई की कहती कहानी।

 

 

 

 

 

इंदौर पुलिस ने बताया महिलाओं की भागीदारी से ही नारियों का सम्मान।

इंदौर।
महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को समर्पित जागरूकता अभियान के तहत संयोगितागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले श्यामा चरण शुक्ला नगर की महिलाओं को इंदौर पुलिस अधिकारियों ने जिनमें महिला अपराध शाखा एडीसीपी सुश्री संध्या रॉय,एसीपी तुषार सिंह और थाना प्रभारी सतीश पटेल और उनकी टीम ने श्यामाचरण शुक्ला नगर की महिलाओं को जागरूक करने और महिला और बच्चियों पर होने वाले अपराधों को लेकर सचेत किया। पुलिस अधिकारियों जिनमें एडीसीपी संध्या रॉय ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। क्योंकि उनका जीवन यह सिखाता है कि महिलाएं अगर सही अवसर और मार्गदर्शन प्राप्त करती है तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती है। अहिल्याबाई ने n केवल राजनीतिक, बल्कि सामाजिक,धार्मिक,और आर्थिक क्षेत्र में भी उल्लेखीय कार्य किए है। इधर एसीपी तुषार सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन हमें यह सिखाता है कि अगर महिलाएं सशक्तिकरण को दिशा में सही कदम उठाए तो हम समाज में समानता और विकास दोनों ही आगे बढ़ते रहेंगे। इसके अलावा एडीसीपी सुश्री संध्या रॉय ने मौजूदा महिलाओं से कहा कि अगर उनके या कोई भी बच्ची के साथ किसी भी तरह का अपराध घटित होता है तो उसे छुपाए नहीं बल्कि पुलिस को उसकी सूचना देवे। ताकि अपराधी और किसी महिला या बच्ची को अपना शिकार बनाने की सोचें भी नहीं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!