भाजपा सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने यह क्या कहां कि नगर अध्यक्ष मिश्रा भी कह बैठे इतनी जानकारी तो किसी को नहीं
पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती।

नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भी कह गए इतनी तो जानकारी हमें भी नहीं थी।

इंदौर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुण्य श्लोका माता अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर मां अहिल्या की न्यायप्रिय,नीतिपूर्ण,और लोक कल्याणकारी सुशासन को याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश जी ने मुख्य वक्ता के रूप में माता अहिल्या के जीवन पर प्रकाश डाला। जिसे सुनकर खुद नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी शिवप्रकाश जी की जानकारी पर बात कह दी कि बहुत सी जानकारियां तो उन्हें सहित अन्य श्रोताओं को तक नहीं है। इधर इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजक महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। और देखते ही देखते उपस्थित लोग अहिल्याबाई होलकर के किससे सुनने में मशगूल हो गए। उक्त कार्यक्रम में पहली बार ऐसा देखा गया कि महिलाओं में जिनमें पत्रकार,एडवोकेट,पुलिसकर्मी, डॉक्टर, अधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता,सहित किन्नर समाज भी यहां मौजूद था। लिहाजा कार्यक्रम के आयोजक महापौर पुष्य मित्र भार्गव की वह प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे। इस अवसर पर वयोवृद्ध शिक्षिका ऊषा ताई को सम्मानित किया गया। वहीं बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भाजपा शिवप्रकाश जी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की जन्म तिथि, वार की बातों की अपेक्षा उनके जीवन काल में घटित प्रेरणादायक किस्सों को याद किया जाना चाहिए।