Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

मप्र पुलिस भाजपा की एजेंट,सिर्फ न्यायालय ही सहारा,या दो अपनी जान,फिर होगी सुनवाई- द्विवेदी

0 100

मप्र की पुलिस भाजपा की बन गई एजेंट,अब क्या न्यायालय ही हैं, सिर्फ सहारा,या फिर अपनी देनी होगी जान तो ही सुनवाई- द्विवेदी

इंदौर। कांग्रेस की ओर से और बतौर पेशे से वकील प्रमोद द्विवेदी ने लगातार प्रदेश में घटित निर्मम,अमानवीय,हैवानियत से भरें घटनाक्रमों के बाद प्रदेश की जनता की सोचते हुए अब चिंता जताई है। दरअसल कांग्रेस नेता प्रमोद द्विवेदी ने मानपुर थाना द्वारा जो मंत्री विजय शाह को लेकर कृत्य किया गया। और उसके बाद उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करने के बाद FIR करने के साथ ही धाराएं बढ़ानी पड़ी। इसी तरह धार में नाबालिक लड़की द्वारा गर्भपात की अनुमति मांगने पर,कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने के बाद धार पुलिस ने जीरो में FIR दर्ज की। द्विवेदी ने आरोप लगाया कि इसी तरह खंडवा में जो महिला हैवानियत की शिकार हुई है। अगर उसकी सुनवाई खालवा थाने में हो जाती तो,उसके साथ इस तरह का वहशियाना कृत्य करने की आरोपियों की हिम्मत नहीं होती। कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी एडवोकेट ने कहा कि लेकिन सुनवाई नहीं हुई है अब सभी जानते है उक्त महिला के साथ क्या क्या नहीं हुआ। द्विवेदी ने कहा कि पुलिस विभाग भाजपाइयों के रिमांड कंट्रोल से चल रहा है। लिहाजा ऐसी स्थिति में बिना न्यायालय और बिना मामले में जान गवाए अब थानों पर सुनवाई होना असंभव है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!