Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

जालंधर BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्धों से पूछताछ

15

जालंधरः BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट मामले की जांच के बीच पुलिस ने नवांशहर जिले के गांव से 3 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया, लेकिन गांव वालों का कहना है कि युवकों के कथित लिंक सामने आने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया है।

🚔 पूछताछ के लिए मोहाली ले गई पुलिस, इलाके में दहशत

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिन युवकों को हिरासत में लिया है, उनमें एक युवक का करीब एक माह पहले ही विवाह हुआ था। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और गांव के एक NRI की मदद से उसका घर बना था। वह सूंढ स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था, जहां से पुलिस ने उसे उठाया। दूसरा युवक परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। गांव के लोगों के मुताबिक वह भी पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था और बेहद साधारण परिवार से संबंध रखता है। तीसरे युवक लखविंदर को लेकर उसके परिवार ने बताया कि पुलिस ने फोन कर उसे पूछताछ के लिए पेश करने को कहा था, जिसे गांव वालों से सलाह लेकर पुलिस के हवाले किया गया। पता चला है कि पुलिस उसे मोहाली पूछताछ के लिए ले गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में गहन जांच कर रही है और अभी तक किसी भी युवक की भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इलाके में पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

💣 क्या है पूरा मामला? जालंधर में कैसे हुआ था ब्लास्ट

बता दें कि मंगलवार देर शाम 8 बजे जालंधर बी.एस.एफ. के हैड क्वार्टर के बाहर एक्टिवा में ब्लास्ट हो गया था। पहले इसे नॉर्मल धमाका समझा जा रहा था लेकिन अगले ही दिन सी.पी. धनप्रीत कौर ने फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए सबूतों के आधार पर पुख्ता किया कि यह आई.ई.डी. धमाका था। सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक करने पर पता लगा कि कैंपस में पार्सल के लिए डिलीवरी ब्वॉय जब अपनी एक्टिवा के पास खड़ा था तो एक व्यक्ति एक्टिवा पर पैकेट रख कर बस स्टैंड की तरफ पैदल भागा और कुछ सैकेंड बाद धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि एक से डेढ किलोमीटर तक आवाज सुनाई गई और एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। धमाके के कारण वहां से गुजर रही कई गाड़ियों के एयरबैग खुल गए थे। पुलिस ने काफी घंटों तक डिलीवरी ब्वॉय गुरप्रीत निवासी गढ़ा को पूछताछ के बाद क्लीन चिट दे दी थी। वह बीएसएफ के पूर्व जवान का बेटा था। थाना नई बारादरी में अज्ञात आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। घटना के अगले दिन डी.जी.पी. गौरव यादव के अलावा केंद्रीय फॉरेंसिक टीम, एन.आई.ए. समेत कई जांच एजैंसियां जांच करने के लिए मौके पर आई थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!