Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

Gurgaon News: मानेसर में Poclain मशीन और दीवार के बीच फंसी महिला, बाल-बाल बची जान, वीडियो वायरल

9

गुड़गांव: गुड़गांव में सरकारी विभागों द्वारा इस लापरवाही से कार्य किया जा रहा है कि यह कार्य लोगों की जान के लिए आफत बन गया है। इसका जीता जागता उदाहरण मानेसर में देखने को मिला। यहां नाले की खुदाई के दौरान पोकलेन (पोकलैंड) मशीन और दीवार के बीच एक महिला फंस गई। लोगों के शोर मचाने पर पोकलेन ऑपरेटर ने मशीन को रोक दिया जिसके बाद महिला की जान बच गई। हैरत की बात यह है कि जिस स्थान पर कार्य किया जा रहा है वहां न तो बेरिकेडिंग की गई है और न ही वहां से आम जनता को आने-जाने के लिए रोका जा रहा है। पूरा घटनाक्रम पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसके बाद यह वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

😱 पोकलेन मशीन और दीवार के बीच फंसी महिला

दरअसल, मानेसर में एनएच-48 पर नाले की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। यहां पोकलेन मशीन के लिए खुदाई करने के बाद मिट्टी को डंपर में भरा जा रहा था। जब मशीन के जरिए मिट्टी को डंपर में भरा जा रहा था तो इसी दौरान एक महिला पोकलेन के साइड में बनी जगह से दीवार के साथ-साथ निकलने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान पोकलेन ऑपरेटर ने मशीन को घुमा दिया और मिट्टी को डंपर में डालने लगा। जैसे ही मशीन घूमी वैसे ही महिला को जोरदार टक्कर लगी। गनीमत यह रही कि टक्कर लगते ही महिला दीवार पर ही गिर गई और यह नजारा देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर पोकलेन ऑपरेटर ने मशीन को तुरंत ही रोक दिया जिसके बाद लोगों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

🛑 सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं, बड़े हादसे का मंडरा रहा खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना से एक बार को वह भी सहम गए थे। महिला इस घटना से काफी डरी हुई है। लोगों ने बताया कि जिस तरह से लापरवाही के साथ यहां काम किया जा रहा है उससे आए दिन किसी न किसी दुर्घटना के होने का अंदेशा बना हुआ है। विभाग की तरफ से न तो वहां आम जनता का आवागमन रोका गया है जहां खुदाई की जा रही है, और न ही बेरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया गया है। ऐसे में यहां बड़ा हादसा होने का भी डर बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां कराए जा रहे कार्य के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया जाए ताकि किसी की भी जान आफत में न आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!