Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
IPL 2026 Raipur: रायपुर में आईपीएल मैच को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान जारी; जानें स्टेडियम जाने और पार्कि... Dhamdhagarh Protest: प्रधान कार्यालय और कचना धुरवा देवालय में तालाबंदी से भड़के आदिवासी; चक्काजाम से... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; मासूम बच्चा बाल-बाल बचा, इलाके में पसरा मा... Drug Smuggling: महासमुंद में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे डेढ़ करोड़ का ... Raipur News: बम बनाने का मैटेरियल जुटाने के केस में विनय देवांगन पर शिकंजा; कांग्रेस नेता से करीबी ल... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; मासूम बच्चा बाल-बाल बचा, इलाके में पसरा मा... Balod Leopard News: बालोद में तेंदुए की दहशत; जान बचाने के लिए बच्चों संग तालाब में कूदीं महिलाएं, र... Vikramshila Setu Update: टूटे विक्रमशिला पुल पर बनेगा 'बेली ब्रिज'; मात्र 15 दिन में होगा तैयार, जान... Ganga Waterways: अब मात्र 10 मिनट में गंगा पार करेंगे ट्रक; 4 दिनों में शुरू होंगे बड़े जहाज, जानें ... Greater Noida Double Murder: ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी; हॉस्टल में मिले दो मजदूरों के शव, ...

MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर आए दरिंदे ने मार डाला

61

Bhopal Crime News: एमपी में भोपाल के पास औद्योगिक नगरी मंडीदीप में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दुष्कर्म के मामले में आरोपी एक युवक ने केस वापस नहीं लेने पर 17 वर्षीय किशोरी की घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

पुलिस के मुताबिक हत्या का आरोप मनोज नाम के युवक पर है. करीब डेढ़ साल पहले किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था. इस मामले में वह जेल भी गया था, लेकिन बाद में जमानत पर बाहर आ गया था. जेल से बाहर आने के बाद आरोपी हैदराबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था. पुलिस का कहना है कि वह लगातार पीड़िता और उसके परिवार पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा था.

घर में घुसकर की हत्या

पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है. आरोपी अचानक किशोरी के घर पहुंचा और उसकी मां को धमकाते हुए केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा. जब मां ने विरोध किया और उसे डांटकर घर से भगा दिया तो वह वहां से चला गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद वह दोबारा घर में घुस आया. उस समय किशोरी घर में मौजूद थी, जबकि उसकी मां रसोई में थीं.

कैसे की किरोशी की हत्या?

आरोपी ने पेपर कटर से किशोरी पर ताबड़तोड़ कई वार किए. बेटी की चीख सुनकर मां दौड़ीं और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी घटना के बाद भागता नजर आ रहा है. पुलिस को आशंका है कि आरोपी एक दिन पहले ही मंडीदीप पहुंच गया था और वारदात की योजना बना चुका था.

पुलिस ने आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ की है. पत्नी ने बताया कि वह मंडीदीप में अपने मायके में रह रही थी और उसे मनोज के यहां आने की कोई जानकारी नहीं थी. पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!