Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Instagram Chat Hack: सावधान! हैकर्स के निशाने पर आपकी इंस्टाग्राम चैट; सुरक्षा के लिए कंपनी ने बंद क... Astrology Tips: कुंडली में सूर्य के कमजोर होने से आती हैं ये 6 बड़ी समस्याएं; सूर्य को मजबूत करने के ... Budget Travel India: सिर्फ 5 से 6 हजार में घूमें भारत की ये खूबसूरत जगहें; सोलो ट्रैवलर्स के लिए रहन... Indore News: जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े समेत 33 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज; चक्काजाम और प्रद... Indore News: इंदौर में हेलमेट चेकिंग के दौरान बवाल; भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद, समर्थक... Crime Alert: कलयुगी पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म; कमरे में ले जाकर पार की हैवानियत की हदें, आरोपी ग... Congress News: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक का निधन; राजनीतिक जगत में शोक की लहर, पार्टी ... MP Politics: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात; मध्य प्रदेश ... Ujjain Accident: महाकाल दर्शन के लिए जा रहे दोस्तों की कार का भीषण एक्सीडेंट; तीन की मौत, खुशियां मा... Ashwin Joshi Passes Away: इंदौर के 'पानी वाले बाबा' अश्विन जोशी का निधन; शहर में शोक की लहर, नम आंखो...

MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर आए दरिंदे ने मार डाला

60

Bhopal Crime News: एमपी में भोपाल के पास औद्योगिक नगरी मंडीदीप में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दुष्कर्म के मामले में आरोपी एक युवक ने केस वापस नहीं लेने पर 17 वर्षीय किशोरी की घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

पुलिस के मुताबिक हत्या का आरोप मनोज नाम के युवक पर है. करीब डेढ़ साल पहले किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था. इस मामले में वह जेल भी गया था, लेकिन बाद में जमानत पर बाहर आ गया था. जेल से बाहर आने के बाद आरोपी हैदराबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था. पुलिस का कहना है कि वह लगातार पीड़िता और उसके परिवार पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा था.

घर में घुसकर की हत्या

पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है. आरोपी अचानक किशोरी के घर पहुंचा और उसकी मां को धमकाते हुए केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा. जब मां ने विरोध किया और उसे डांटकर घर से भगा दिया तो वह वहां से चला गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद वह दोबारा घर में घुस आया. उस समय किशोरी घर में मौजूद थी, जबकि उसकी मां रसोई में थीं.

कैसे की किरोशी की हत्या?

आरोपी ने पेपर कटर से किशोरी पर ताबड़तोड़ कई वार किए. बेटी की चीख सुनकर मां दौड़ीं और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी घटना के बाद भागता नजर आ रहा है. पुलिस को आशंका है कि आरोपी एक दिन पहले ही मंडीदीप पहुंच गया था और वारदात की योजना बना चुका था.

पुलिस ने आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ की है. पत्नी ने बताया कि वह मंडीदीप में अपने मायके में रह रही थी और उसे मनोज के यहां आने की कोई जानकारी नहीं थी. पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!