Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Stock Market Update: गिरते बाजार में LIC ने चली बड़ी चाल, भारतीय शेयर बाजार में निवेश किए ₹18,500 करो... Instagram Chat Hack: सावधान! हैकर्स के निशाने पर आपकी इंस्टाग्राम चैट; सुरक्षा के लिए कंपनी ने बंद क... Astrology Tips: कुंडली में सूर्य के कमजोर होने से आती हैं ये 6 बड़ी समस्याएं; सूर्य को मजबूत करने के ... Budget Travel India: सिर्फ 5 से 6 हजार में घूमें भारत की ये खूबसूरत जगहें; सोलो ट्रैवलर्स के लिए रहन... Indore News: जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े समेत 33 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज; चक्काजाम और प्रद... Indore News: इंदौर में हेलमेट चेकिंग के दौरान बवाल; भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद, समर्थक... Crime Alert: कलयुगी पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म; कमरे में ले जाकर पार की हैवानियत की हदें, आरोपी ग... Congress News: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक का निधन; राजनीतिक जगत में शोक की लहर, पार्टी ... MP Politics: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात; मध्य प्रदेश ... Ujjain Accident: महाकाल दर्शन के लिए जा रहे दोस्तों की कार का भीषण एक्सीडेंट; तीन की मौत, खुशियां मा...

Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी ‘शीशे वाली दीवार’ सिखाएगी सबक

69

Mysuru LED mirror wall: कर्नाटक के मैसूरु शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है. पब्लिक प्लेस पर पेशाब करने से रोकने के लिए मैसूरु प्रशासन ने शहर में बस स्टैंड के पास एक खास तरह की शीशे की दीवार लगाई है, जिसमें एलईडी लाइटें भी लगाई गई हैं. इस पहल का मकसद लोगों को उनकी खुद का चेहरा दिखाकर उन्हें असहज महसूस कराना है, ताकि वे ऐसा न करें.

शहर के कई सार्वजनिक स्थानों, खासकर बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में खुले में पेशाब करने की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी. इससे न केवल गंदगी फैलती थी, बल्कि आसपास के लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता था. इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने पारंपरिक तरीकों के बजाय एक अलग तरीका अपनाया.

शीशे की दीवार की क्या है खासियत?

प्रशासन की ओर से लगाई गई इस शीशे की दीवार की खासियत यह है कि जैसे ही कोई व्यक्ति दीवार के पास आता है, उसे अपना ही चेहरा नजर आने लगता है. अधिकारियों का कहना है कि मनोवैज्ञानिक तौर पर माना जाता है कि जब कोई व्यक्ति खुद को इस स्थिति में देखता है, तो वह असहज महसूस करता है और इस तरह की हरकत करने से बचता है. इसी सोच के तहत इस अनोखे प्रयोग को लागू किया गया है.

इसके अलावा दीवार में एलईडी लाइटें भी लगाई गई हैं, जिससे रात के समय भी यह प्रभावी बनी रहती है. रोशनी के कारण यह दीवार दूर से ही नजर आ जाती है. इससे न सिर्फ स्वच्छता बनी रहती है, बल्कि इलाके की खूबसूरती भी बढ़ती है.

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है. यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो शहर के अन्य स्थानों पर भी इस तरह की व्यवस्था की जा सकती है. अधिकारियों का मानना है कि केवल जुर्माना या चेतावनी से इस समस्या का समाधान पूरी तरह संभव नहीं है, इसलिए लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए इस तरह की कोशिश करनी जरूरी हैं.

इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक देखने को मिल रही है. कई लोगों का कहना है कि यह तरीका न केवल प्रभावी है, बल्कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम भी है. वहीं कुछ लोग इसे एक क्रिएटिव और आधुनिक सोच का उदाहरण मान रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!