Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

24

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को लेकर जांच में नया खुलासा हुआ है. जिस बाइक का इस्तेमाल हमलावरों ने किया, उसका रजिस्ट्रेशन पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल दक्षिण में बर्नपुर इलाके के पते पर दर्ज बताया गया है. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर- WB44D1990 है. ये पश्चिम बर्धमान आरटीओ में दर्ज है. इसके मालिक का नाम विभाष कुमार भट्टाचार्य है. बाइक का रजिस्ट्रेशन 4 मई 2012 को हुआ. इसकी वैलिडिटी 2 मई 2027 तक है.

जांच ये बात सामने आई है कि इसका एड्रेस क्वार्टर नंबर- AB 7/12, गुरुद्वारा रोड बर्नपुर हीरापुर, बर्धमान है. हालांकि गुरुवार को जब मीडिया और स्थानीय लोग इस पते पर पहुंचे तो पता चला कि वहां विभाष भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है. मौजूदा समय में उस क्वार्टर में बर्नपुर इस्को कारखाने के कर्मचारी धरमवीर कुमार रहते हैं, जो साल 2014 से यहां रह रहे हैं.

मैं विभाष नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानता

धरमवीर कुमार ने बताया कि वह विभाष भट्टाचार्य नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते. साथ ही जिस बाइक का नंबर सामने आया है, वह बाइक भी वहां मौजूद नहीं मिली. धरमवीर की अपनी मोटरसाइकिल का नंबर और मॉडल अलग है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुद्वारा रोड स्थित एबी टाइप क्वार्टर के निवासी भी हैरान हैं. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी हो सकता है.

चश्मदीद सुशांत सरकार ने क्या-क्या कहा?

वहीं, इस वारदात के चश्मदीद सुशांत सरकार ने बताया, मैं रात 10 से 10:20 बजे के बीच छोटे कुत्तों को खाना खिला रहा था. उसी समय किसी ने चिल्लाकर कहा, उसने गोली चलाई. मैंने पूछा, किसे गोली मारी? उसने कहा, देखो, उसने गोली चलाई है, वह कार में पड़ा है. मैंने मौके पर जाकर देखा तो वो (चंद्रनाथ) कार में औंधे मुंह पड़े थे.

उन्होंने बताया, स्कॉर्पियो की सुरक्षा में और चार पहिया वाहन तैनात था. स्कॉर्पियो का शीशा टूटा हुआ था. उस पर गोली के निशान थे. किसी ने दरवाजा खोला. गाड़ी खून से लथपथ थी. गाड़ी के अंदर से किसी ने कहा, सर, आपको गोली लगी है. जब मैंने दरवाजा खोला तो दोनों जीवित थे. वो कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे. मैंने उनसे कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाएं. मैंने पुलिस को फोन किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!