Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- ‘बेटी की उम्र की है नई दुल्हन’

17

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद कमिश्नरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के केला भट्टा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति हाजी खलील पर चौथे निकाह का आरोप लगा विवाद खड़ा किया है. चौथा निकाह करने वाले हाजी खलील समाजवादी पार्टी के नेता बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि हाजी खलील की उम्र लगभग 70 वर्ष हो चुकी है और उन्होंने अपने से 50 साल कम उम्र की 20 साल की लड़की से निकाह रचा लिया है. इसके बाद हाजी खलील की दूसरी पत्नी ने हाजी खलील के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कहां है मुझे और मेरी बेटी को योगी जी न्याय दिलाएं.

वहीं एक सीसीटीवी का फुटेज भी आरोप लगाने वाली पत्नी ने दिया, जिसमें कुछ लोग उनके घर पर आकर लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं और घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ रहे हैं. महिला का आरोप है कि उनके पति दबंग किस्म के अय्याश इंसान हैं, उनसे उन्हें जान का खतरा है. उनकी दो बेटियां और एक बेटा है जिनके निकाह आदि के लिए भी उनके पति से कोई मदद नहीं मिल रही थी, जिसकी वजह से आज तक उनकी बेटियां कुंवारी है.

बेटी ने लगाई सीएम योगी से गुहार

हाजी खलील की 24 वर्षीय बेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके अब्बू ने चौथा निकाह कर लिया है. उसकी उम्र 24 वर्ष है जबकि उनकी नई अम्मी की उम्र 20 वर्ष है. ऐसे में वह अपने पिता की इस करतूत से निराश ओर शर्मिंदा है. इस्लाम में महिलाओं को कम हक मिले हैं जबकि पुरुष वर्ग को कुछ भी करने की छूट मिली हुई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामला में एक प्रॉपर्टी विवाद भी चल रहा है. जांच के बाद अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!