Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा ‘कृषक कल्याण वर्ष’, खेती और रोजगार के लिए 27,746 करोड़ का पैकेज

16

‘हमारी सरकार हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है. उनकी हर समस्या को दूर किया जाएगा. हमारे उद्यमी फिनिक्स पक्षी की तरह हैं. जिस तरह फिनिक्स पक्षी मरने के बाद फिर जिंदा होकर ऊंची उड़ान भरता है, वैसे ही हमारे उद्योगपति भी संघर्ष-चुनौतियों का सामना कर नई उड़ान भरते हैं. मेरा मानना है कि अब ये उड़ान और ऊंची जाएगी.’ यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुरहानपुर में कही.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जिस वक्त दुनिया में लोगों को खाने के-पहनने के लाले पड़ रहे थे, उस वक्त भारत ने अपनी उद्यमिता से दुनिया की आर्थिक परिस्थिति में 33 फीसदी योगदान दिया. भारत ने मसाले-रेशम-धातुओं का व्यापार कर आर्थिक मजबूती प्राप्त की. सोने की खदान भी भारत में थी. पश्चिमी आंकलन के अनुसार प्राचीन काल में वैश्विक व्यापार व्यवसाय में भारत का योगदान 33% था, जो अंग्रेजों के जाने के बाद घटकर मात्र तीन प्रतिशत रह गया.

और ऊंची उड़ान भरेंगे उद्योगपति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने इंडिया से भारत बनने की ऊंची छलांग लगाई है. विश्व के सामने भारत आर्थिक ताकत बनकर उभरा है. आज दुनिया के किसी भी देश की उन्नति में अगर किसी का योगदान है, तो वह आप और हम में से किसी भारतीय का ही है. यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे और आपके बीच कमिटमेंट है-व्यवहार है. उस व्यवहार पर हमें खरा उतरना है. पीएम मोदी ने 2014 में सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जनता के जन-धन खाते खुलवाए. इससे उनका लोगों के पास सीधा धन पहुंचाने का संकल्प पूरा हुआ. इससे पूरे देश की इकॉनोमी बदल गई.

विकास का द्वार है बुरहानपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही कैबिनेट में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन पास किया है. यह बोर्ड जिला स्तर तक आएगा. इससे पहले हमने विकास समितियां भी बनाई थीं. भविष्य में हम निमाड़ इंवेस्टर्स समिट करेंगे. हमने व्यापारियों के लिए कई तरह के औचित्यहीन कानूनों को खत्म किया. बिजली को लेकर भी दो-तीन विभागों के बीच तालमेल चल रहा है.

हम कपास पर लगने वाली ड्यूटी को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं. व्यापारियों के लिए नया पहुंच मार्ग बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारे दक्षिण का द्वार बुरहानपुर विकास का द्वार है. जिला भले ही छोटा, लेकिन लोग बड़े हैं. यहां उद्योगों को लेकर चारों तरफ एक अलग माहौल है. हमारी सरकार व्यापारियों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

उद्योग और रोजगार पर भी फोकस

उद्योगपतियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि आज मैं बुरहानपुर के दौरे पर आया हूं. बुरहानपुर में हमारी सरकार किसान कल्याण वर्ष के रूप में किसानों की आय बढ़ाने के साथ उद्योग और रोजगार पर भी महत्व दे रही है. हमारा प्रयास है कि उद्योग, व्यापार और व्यवसाय बढ़े जिससे प्रदेश और देश आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के 200 से ज्यादा विधायक बने हैं, ऐसे में विधायकों के माध्यम से 9 मई को सरकार बनते आप और हम देखेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!