Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुरू की ‘शुकराना यात्रा’; अमन-चैन के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों पर टेकेंगे मत्था

19

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चार दिवसीय शुक्रान यात्रा आज से शुरू हो रही है. यह यात्रा जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम- 2026 के लागू होने के बाद गुरु साहिब के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए निकाली जा रही है. यह यात्रा आज यानी 6 मई से शुरू होकर 9 मई को समाप्त होगी. इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मान राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकेंगे.

शुक्राना यात्रा 6 मई को श्री आनंदपुर साहिब के तख्त श्री केशगढ़ साहिब से शुरू हुई. जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रार्थना सभा की. इसके बाद अमृतसर और श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने का प्रोग्राम था. पहले दिन यह यात्रा रोपड़, बालाचौर, बंगा और फागवारा से होकर गुजरी.

दूसरे दिन श्री दमदमा साहिब में मत्था टेकेंगे

दूसरे दिन मुख्यमंत्री मान तलवंडी साबो जाएंगे और तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेकेंगे. इसके बाद वे फरीदकोट में भी रुकेंगे. फरीदकोट के विधायक गुरदित सिंह सेखों ने जनता से मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए एकत्रित होने की अपील की है.

फरीदकोट के विधायक गुरदित सिंह सेखों ने बताया कि यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का संतों, गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों, ग्रंथी सिंहों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वागत और सम्मान किया जाएगा. विधायक सेखों ने कहा कि यह यात्रा श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम 2026 के अधिनियमन के लिए गुरु साहब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है.

8 मई को गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब

8 मई को यात्रा मस्तुआना साहिब पहुंचेगी और फिर पटियाला के लिए रवाना होगी. 8 और 9 मई को गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में धार्मिक कार्यक्रम होगा, जहां मुख्यमंत्री मान प्रार्थना करेंगे और लोगों से मिलेंगे.

यह यात्रा 9 मई को फतेहगढ़ साहिब में समाप्त होगी, जहां मुख्यमंत्री मान इस यात्रा की अंतिम दौर की प्रार्थना करेंगे. इस अवसर पर प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए तैयारियां कर ली गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!