Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Indri News: इंद्री के सरकारी स्कूल में शिक्षकों और हेडमास्टर के बीच तकरार; गेस्ट टीचरों ने लगाया प्र... Haryana Politics: नगर निगम चुनाव से तय होगी प्रदेश की सियासी दिशा; भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान Hazaribagh Crime: हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार से बड़ी लूट; बाइक की डिक्की से 25 लाख के गहने लेकर फ... Excise Constable Exam: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी; बंगाल का सरकारी क्लर... Dhanbad Rail News: धनबाद रेल यार्ड का DRM ने किया निरीक्षण; ट्रैक सुरक्षा और विस्तार योजनाओं की समीक... Jharkhand Sports News: नेपाल में टी-20 सीरीज जीतकर लौटी झारखंड बधिर क्रिकेट टीम; राज्यपाल ने राजभवन ... Dhanbad Crime News: गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़; धनबाद पुलिस... Sahibganj Crime: साहिबगंज में भारी मात्रा में गांजा बरामद; ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Jharkhand Sports: नेपाल में टी-20 सीरीज जीतकर लौटी झारखंड बधिर क्रिकेट टीम; राज्यपाल संतोष गंगवार ने... DSPMU Ranchi: विश्वविद्यालय का दर्जा तो मिला, पर बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे छात्र; जानें क्या ...

Jharkhand Board Result 2026: अभावों को मात देकर कृष बरनवाल ने रचा इतिहास, इंटर कॉमर्स में हासिल किया दूसरा स्थान

3

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए. इस वर्ष कुल मिलाकर बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है. कॉमर्स संकाय में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाले कृष बरनवाल की सफलता ने सबका ध्यान खींचा है. बाल कृष्णा +2 हाई स्कूल के छात्र कृष्णा ने 472 अंक प्राप्त किए.

कृष बरनवाल के पिता एक छोटी राशन दुकान चलाते हैं और कृष खुद पढ़ाई के साथ-साथ दुकान पर भी बैठते थे. सीमित संसाधनों और जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी. कृष ने बताया कि दुकान पर खाली समय में भी वे किताबें पढ़ते रहते थे. उनके माता-पिता ने कहा कि बचपन से ही कृष मेहनती और अनुशासित रहा, जिसकी बदौलत उसने यह मुकाम हासिल किया.

संकायवार टॉपर्स

कॉमर्स संकाय

  • प्रथम: स्वेता प्रसाद (478 अंक), योगोदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय, धुर्वा, रांची
  • द्वितीय: कृष बरनवाल (472 अंक)
  • तृतीय: प्रियांशी खत्री (471 अंक), सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा

आर्ट्स संकाय

  • प्रथम: छोटी कुमारी (478 अंक), केएन +2 हाई स्कूल, हरनाड, बोकारो
  • द्वितीय: अंकित कुमार (474 अंक), दुमका
  • तृतीय: अंशु कुमारी (473 अंक), रांची

साइंस संकाय

  • प्रथम: राशिदा नाज (489 अंक), डीएवी +2 हाई स्कूल, पाथरडीह, धनबाद
  • द्वितीय: एमडी फैजान आलम, पाटन
  • तृतीय (संयुक्त): आकांक्षा कुमारी एवं सना आफरीन

पास प्रतिशत

इस वर्ष पास प्रतिशत काफी संतोषजनक रहा.

  • आर्ट्स: 96.14% (सर्वाधिक)
  • कॉमर्स: 93.37%
  • साइंस: 82.92%

चेयरमैन का संदेश

परिषद मुख्यालय, रांची में परिणाम जारी करते हुए JAC चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदक ने सभी सफल छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.” जिन छात्रों का परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आया, उनके लिए डॉ. हांसदा ने सकारात्मक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं है, बल्कि आगे बढ़ने का अवसर है. निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलेगी.

परीक्षा 3 फरवरी से 24 फरवरी 2026 के बीच राज्यभर में आयोजित हुई थी. छात्र अपना परिणाम डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. कृष बरनवाल की कहानी इस बार के परिणाम की सबसे बड़ी प्रेरणा है, यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!