Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Bathinda-Chandigarh Highway: बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर कार बनी आग का गोला; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

20

बठिंडा: बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार में दौड़ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार के बोनट से उठे धुएं ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और वाहन का अगला हिस्सा धू-धू कर जल उठा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, कार नंबर HR 29 BY 5723 बठिंडा से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक को अचानक बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। उसने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। चालक ने बताया कि उसने किसी तरह कार से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी कार के नजदीक नहीं जा सका।

घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर मौजूद कई लोग दूर खड़े होकर घटना के वीडियो बनाते नजर आए। देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!