MP Metro Update: अब मध्य प्रदेश में मेट्रो कोच में मनाएं जन्मदिन और किटी पार्टी; घाटे से उबारेगा यह नया प्लान, जानें किराया
भोपाल। राजधानी में अब मेट्रो ट्रेन केवल सफर का जरिया नहीं, बल्कि आपके जश्न का ठिकाना भी बनेगी। दरअसल, लंबे समय से घाटे से जूझ रहा मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने घाटे से उबरने और अपनी आय बढ़ाने के लिए सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पॉलिसी की शुरुआत की है। इस नई योजना के तहत अब आम नागरिक मेट्रो कोच और स्टेशन परिसर में जन्मदिन, किटी पार्टी और प्री-वेडिंग शूट जैसे निजी कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।
ज्ञात हो कि पिछले साल दिसंबर में संचालन शुरू होने के बाद से ही मेट्रो प्रबंधन लगातार घाटे का सामना कर रहा है। शुरुआती दिनों के उत्साह के बाद यात्रियों की संख्या में आई भारी गिरावट को देखते हुए प्रबंधन ने सबसे पहले 27 अप्रैल को मेट्रो ने यात्रियों को जोड़ने के लिए टिकट और वालेट रिचार्ज पर पांच से 15 प्रतिशत की छूट का आफर भी शुरू किया था। देखना होगा कि सेलिब्रेशन आन व्हील्स मेट्रो के खाली पड़े कोचों में कितनी रौनक और आय बढ़ाती है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.