Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
भाजपा ने कर दिया कमाल,पश्चिम बंगाल फतेह,कैलाश विजयवर्गीय गमगीन एक तप था, जो 11 सालों बाद हुआ पूरा! ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स...

Punjab Police: फाजिल्का में मकान मालिकों के लिए गाइडलाइन जारी, किराएदारों और नौकरों का वेरिफिकेशन हुआ अनिवार्य

3

जलालाबाद: जिला मजिस्ट्रेट फाजिल्का अमरप्रीत कौर संधू आई.ए.एस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (पुरानी सीआरपीसी 1973 की धारा 144) के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला फाजिल्का में किसी भी मकान मालिक के लिए किराएदार और घरेलू नौकर रखने वालों का पूरा पता और पहचान प्रमाण रखना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने बिना पूरा पता और पहचान प्रमाण के किसी भी व्यक्ति को काम पर रखने या किराएदार रखने पर पूर्ण पाबंदी लगाई है। यह आदेश तिथि 30 जून 2026 तक लागू रहेगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिला फाजिल्का में दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को लेबर के तौर पर रखा जाता है और इसके अलावा लोग बाहरी राज्यों से आकर अलग-अलग क्षेत्रों में किराए के मकानों में रहने लग जाते हैं। ऐसी लेबर और किराएदारों का कोई स्थायी पता या रिकॉर्ड नहीं रखा जाता, जिससे अपराध होने पर दोषियों को ढूंढना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिले में काम करने वाले व्यक्तियों और किराएदारों का नाम, पूरा पता, तीन फोटो (दाएं, बाएं और सामने से पोज) और घरों में रजिस्टर लगाकर रखें और उनके सभी रिश्तेदारों के पते रखें और नौकर के वेतन में से 100/200 रुपये का मनीऑर्डर उसके नजदीकी रिश्तेदार के पते पर भेजें। मनीऑर्डर पहुंचने के उपरांत रसीद की फोटोकॉपी को अपने कब्जे में रखें। नौकर के फिंगर प्रिंट मालिक अपने रजिस्टर में लगाकर रखें और यह सारा रिकॉर्ड इलाके के थाने या पुलिस चौकी में भी दर्ज करवाएं। इसी प्रकार मकान मालिक अपने मकान में रखे जाने वाले किराएदारों का पूरा विवरण संबंधित थाने या पुलिस चौकी में दर्ज करवाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!