Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर...

Yamunanagar News: भारी बारिश से सिविल अस्पताल की बाउंड्री वॉल गिरी; ग्रीन पार्क के मकानों पर मंडराया खतरा

17

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में बीती रात यमुनानगर सिविल अस्पताल की 100 फुट से ज्यादा दीवार तेज आवाज के साथ गिर गई। जिसका निर्माण कुछ महीने पहले ही हुआ था। अब कॉलोनी वासियों को अपने मकानो के नुकसान की चिंता सताने लगी है। कॉलोनी वासियों ने जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी एवं स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में तुरंत कार्रवाई कर की मांग की है।

यमुनानगर सिविल हॉस्पिटल की बाउंड्री वाल का निर्माण कुछ महीने पहले ही हुआ था, अस्पताल की बिल्डिंग के निर्माण के साथ-साथ इस बाउंड्री का निर्माण भी स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग से करवाया था। पिछले 4 महीना से इस दीवार में धीरे-धीरे गैप बढ़ने लगा था। जिससे इसके कभी भी गिरने की आशंका थी।

ग्रीन पार्क निवासियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखित में शिकायत देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। पिछले चार महीना से यह प्रक्रिया जारी थी। और बीती रात यह दीवार गिर गई। अब इलाका निवासियों को अपने मकान की चिंता सताने लगी है। कॉलोनी निवासियों ने पीडब्ल्यूडी व स्वास्थ्य विभाग से तुरंत इसके समाधान की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!