Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और...

Tohana News: टोहाना में आंधी का कहर, पेड़ गिरने से ट्यूबवेल ऑपरेटर की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

7

टोहाना: टोहाना में देर रात चली तेज आंधी के कारण सड़क हादसे में जल विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत हो गई। यह हादसा चन्दड खुर्द गांव के पास पेड़ की टहनी गिरने से हुआ। सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक की पहचान गांव इंदाछुई निवासी 39 वर्षीय आदेश कुमार के रूप में हुई है। वे गांव चंदड़ में HKRN के तहत ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौटते समय चन्दड खुर्द के पास तेज आंधी के कारण सड़क किनारे लगे पेड़ की एक बड़ी टहनी उन पर टूटकर गिर गई। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और आदेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल टोहाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदेश कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 7 और 5 साल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले साल भी डांगरा रोड पर पेड़ गिरने से एक बाइक सवार की मौत हुई थी। उन्होंने प्रशासन से सूखे और खोखले पेड़ों को चिन्हित कर तुरंत कटवाने की मांग की है। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रामरखा ने जानकारी दी कि विभागीय नियमानुसार मृतक आदेश के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। गांव इंदाछोई के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने भी आदेश कुमार की दो बेटियों की पुष्टि की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!