Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Actor Shailesh Ramugade Birthday: अभिनेता शैलेश रामुगडे ने ठाणे में 1000 जरूरतमंदों को भोजन कराकर मन... Election Results: बंगाल और असम में खिला 'कमल'; सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- 'निरंकुश सरकार स... Congress Protest: रसोई की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर; सिलेंडर की कीमतों को लेकर सरकार पर तीख... Balrampur News: सुशासन तिहार में सीएम साय का बड़ा ऐलान; छत्तीसगढ़ में जल्द होगा 'कर्मचारी चयन मंडल' ... Manendragarh News: जवानों की फिटनेस के लिए अनोखी पहल; जुंबा और एरोबिक्स में बच्चों-बुजुर्गों ने भी द... Placement Camp: बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए बड़ी खबर, 186 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्... Social Work: बेसहारा लोगों का नया ठिकाना 'अपना घर सेवा आश्रम'; जहां अपमान नहीं, 'प्रभुजन' कहकर दिया ... Chhattisgarh Crime: धमतरी फायरिंग रेंज में चली गोली, नगर सेना जवान को लगी; मची अफरा-तफरी, हालत नाजुक Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने ... Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला 'कमल' तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बा...

Jind News: जींद में तूफान-बारिश का तांडव, अनाज मंडी में भीगे 1 लाख गेहूं के बैग; आढ़तियों को करोड़ों का नुकसान

2

जींद: जींद अनाज मंडी में कल रात आए तेज तूफान और बारिश ने तबाही मचा दी। खुले आसमान के नीचे रखे करीब एक लाख गेहूं के बैग बारिश में भीग गए। लिफ्टिंग की धीमी गति के कारण मंडी में गेहूं का भारी स्टॉक जमा हो गया था, जिसकी वजह से पर्याप्त शेड न होने पर बैग खुले में पड़े रहे। प्रशासन ने पहले ही बारिश से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने और सभी आढ़तियों को अपनी गेहूं की ढेरियों को ढकने के आदेश दिए थे, लेकिन रात के तूफान में तिरपाल उड़ गए और पानी बैगों में टपकता नजर आया।

आढ़तियों का आरोप

मंडी के आढ़ती राजेश कुमार ने बताया कि कल रात तेज तूफान और बारिश से करीब एक लाख गेहूं के बैग भीग गए। इससे आढ़तियों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां प्रतिदिन एक लाख के करीब लिफ्टिंग होनी चाहिए थी, वहां मात्र 50 हजार बैगों की ही लिफ्टिंग हो रही है। इस वजह से मंडी में गेहूं का स्टॉक बढ़ गया। सेड की भी कमी है। अगर एक अतिरिक्त सेड होता तो यह नुकसान नहीं होता।

मार्केट कमेटी का बयान

मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी संजीव जांगड़ा ने स्वीकार किया कि तेज तूफान और बारिश में तिरपाल उड़ जाने से करीब 50 हजार गेहूं के बैग भीग गए। उन्होंने कहा कि गेहूं बिकने से आढ़तियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गेहूं जरूर भीगा है। इस बार लिफ्टिंग स्लो है। प्रतिदिन 1 लाख से ज्यादा बैग उठाने चाहिए, लेकिन 50 हजार के आसपास ही हो रही है। उन्होंने बताया कि इस बार वेयरहाउस, हेफेड और DFSC तीन एजेंसियां गेहूं खरीद रही हैं, लेकिन लिफ्टिंग की रफ्तार कम है।

इस बार जींद अनाज मंडी में पिछले साल की तुलना में एक लाख अतिरिक्त गेहूं के बैग पहुंचे हैं। कुल 10 लाख गेहूं के बैग मंडी में पहुंच चुके हैं। धीमी लिफ्टिंग के कारण स्टॉक जमा होने से बारिश में भारी नुकसान हुआ है।मंडी में खुले आसमान के नीचे भीगे गेहूं के बैगों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। किसानों और आढ़तियों में नाराजगी व्याप्त है। प्रशासन से अब इस नुकसान की भरपाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर इंतजाम करने की मांग जोर पकड़ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!