Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने ... Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला 'कमल' तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बा... Chhattisgarh: विधायक ब्यास कश्यप का भीषण गर्मी में सत्याग्रह; अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे, सरकार क... Shivraj Singh Chauhan: 'बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ'; शिवराज सिंह बोले- इसलिए जनता ने BJ... MP Politics: 'दतिया का चुनाव 2028 का सेमीफाइनल'; नरोत्तम मिश्रा बोले- बंगाल में बाहुबल से जनबल को रौ... Public Protest: लुधियाना में शराब के ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग; प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, मची ... BJP Punjab Update: पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने थामा कमल का फूल; सियासी सम... Punjab Police: फाजिल्का में मकान मालिकों के लिए गाइडलाइन जारी, किराएदारों और नौकरों का वेरिफिकेशन हु... Barnala News: 'स्वयं सहायता' के तंज का असर! बरनाला सदर बाजार में 1.10 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण ... Zirakpur News: ब्रांडेड बोतलों में भरी जा रही थी नकली शराब; एक्साइज टीम की बड़ी छापेमारी, ऐसे हुआ पर...

Faridabad News: फरीदाबाद की नहर में 2 बच्चों संग पिता ने लगाई छलांग; 5 किमी दूर जिंदा मिला एक बेटा, दूसरे की तलाश जारी

27

फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले के डीग फतेहपुर बिल्लोच स्थित आगरा नहर में पिता ने अपने दो बच्चों के साथ आगरा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को व्यक्ति की बाइक नहर के पुल पर खड़ी हुई मिली है। 9 साल का बच्चा 5 किलोमीटर दूर नहर में ही जिंदा मिल गया है, बाकियों की तलाश जारी है।

पत्नी से विवाद के चलते परेशान

पुलिस सूत्रों से अनुसार व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह परेशान था। हांलाकि परिवार की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नही दी गई है। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम से उनके पास सूचना पहुंची थी कि आगरा नहर में कोई व्यक्ति अपने दो बच्चों को लेकर कूद गया है। यहां पर मौके पर आने के बाद उन्होंने एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की बाइक आगरा नहर के ऊपर बने पुल पर खड़ी हुई मिली है। युवक पलवल के गांव असावटी का रहने वाला बताया जा रहा है। व्यक्ति की बाइक भी पलवल नंबर के नाम से है। पुलिस का कहना है कि वो जांच कर रहे है।

1 दिन पहले डेंटल सर्जन भी कूदा था

बीते शनिवार की शाम को सचिन नाम के डेंटल सर्जन ने सेक्टर 17 के पुल से आगरा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी थी। उसका भी पहले पत्नी के साथ वि‌वाद हुआ। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी खड़ी करके नहर में कूद गया। सचिन बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था और वहीं पर उसने अपने दांतों का अस्पताल खोला हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!