Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Vineet Tiwari Murder Case: विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; SIT का गठन, कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

48

पलामू: चर्चित विनीत हत्याकांड में पलामू पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में डीएसपी इंस्पेक्टर और कई थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर शामिल हैं. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम मामले में कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर पलामू पुलिस गंभीर है और कई लोगों को हिरासत में भी लिया है.

अपहरण के बाद हुई थी हत्या

दरअसल 25 अप्रैल की रात पलामू के मेदिनीनगर के रेडमा समदा आहर के इलाके से विनीत तिवारी का अपहरण किया गया था और हत्या कर दी गई थी. 26 अप्रैल को पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के इलाके से विनीत तिवारी का शव बरामद किया था.

हत्याकांड की जांच कर रही है पुलिस: एसपी

विनीत तिवारी के परिजनों ने पूरे मामले में प्रदीप तिवारी एवं उसके भाई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि विनय तिवारी हत्याकांड में पुलिस अनुसंधान कर रही है और कई इलाकों में छापेमारी भी कर रही है.

‘जमीन के कारोबार की वजह से हुई थी हत्या’: पुलिस

पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का भी गठन किया है जो पूरे मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. एसपी ने बताया कि विनीत तिवारी हत्याकांड में शामिल अपराधी चिन्हित हैं. दरअसल पलामू में विनीत तिवारी हत्याकांड को जमीन के कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!