Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Weather Alert: हरियाणा में तेज हवा और तूफान के साथ जोरदार बारिश; मंडियों में भीगा गेहूं, किस... Haryana Omnibus Bill: हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए 'ओम्निबस बिल' लाएगी सैनी सरकार; खत्म होगी लालफ... Jharkhand Crime: सीआईडी का बड़ा एक्शन! बोकारो एसपी ऑफिस के एएसआई गिरफ्तार, 1.11 करोड़ की अवैध निकासी... Crime & Safety: रांची के मेडिकल स्टोर में मौत बनकर घुसी कार, दुकान के अंदर मची अफरा-तफरी; पूरी घटना ... Women's Reservation: 'आज करो-अभी करो'—महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, देश भर से पीएम क... Deoghar News: उद्घाटन के इंतजार में दम तोड़ रहा देवघर का 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर', खुद ही होने लगा रो... Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने ली करवट; मई के पहले हफ्ते तक मेघ गर्जन और बारिश का अलर्ट... Vineet Tiwari Murder Case: विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; SIT का गठन, कई ठिकानों पर पुलिस... Palamu Railway Wagon Factory: पलामू में खुलेगी रेलवे वैगन फैक्ट्री! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सां... Jharkhand Board Result: आईसीएसई-आईएससी नतीजों में झारखंड का जलवा, 99.2% पास प्रतिशत के साथ बेटियों क...

CG ED Raid: भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ED की दबिश; भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई

3

भिलाई/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर और भिलाई-दुर्ग समेत कई शहरों में आज सुबह से एक साथ छापेमारी शुरू हुई, जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई को भारतमाला सड़क परियोजना से जुड़े संभावित आर्थिक अनियमितताओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, ED की अलग-अलग टीमें तड़के सुबह ही सक्रिय हो गई थीं। दुर्ग जिले में सुबह करीब 4 बजे टीम ने अमर इंफ्रा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप की 6 अलग-अलग फर्में हैं, जिनके जरिए बड़े स्तर पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

जांच एजेंसी की टीम दुर्ग के महेश कॉलोनी स्थित कार्यालय में भी दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर हार्ड डिस्क, फाइलें और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। टीम कई घंटों से लगातार पूछताछ और जांच में जुटी हुई है।

अमर इंफ्रा ग्रुप के संचालक के तौर पर भाजपा नेता चतुर्भुज राठी का नाम सामने आ रहा है। यह समूह न सिर्फ सड़क और पुल निर्माण, बल्कि बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय रहा है। हाल ही में इस ग्रुप द्वारा महावीर कोल माइंस हासिल करने और पश्चिम बंगाल में खदान लेने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे इसकी गतिविधियों का दायरा और व्यापक माना जा रहा है। ED की यह कार्रवाई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला सड़क परियोजना से जुड़ी बताई

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!