Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Crime: सीआईडी का बड़ा एक्शन! बोकारो एसपी ऑफिस के एएसआई गिरफ्तार, 1.11 करोड़ की अवैध निकासी... Crime & Safety: रांची के मेडिकल स्टोर में मौत बनकर घुसी कार, दुकान के अंदर मची अफरा-तफरी; पूरी घटना ... Women's Reservation: 'आज करो-अभी करो'—महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, देश भर से पीएम क... Deoghar News: उद्घाटन के इंतजार में दम तोड़ रहा देवघर का 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर', खुद ही होने लगा रो... Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने ली करवट; मई के पहले हफ्ते तक मेघ गर्जन और बारिश का अलर्ट... Vineet Tiwari Murder Case: विनीत तिवारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; SIT का गठन, कई ठिकानों पर पुलिस... Palamu Railway Wagon Factory: पलामू में खुलेगी रेलवे वैगन फैक्ट्री! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सां... Jharkhand Board Result: आईसीएसई-आईएससी नतीजों में झारखंड का जलवा, 99.2% पास प्रतिशत के साथ बेटियों क... Land Dispute: जमीन सीमांकन के दौरान अंचल टीम पर हमला; महिलाओं ने कर्मियों को पीटा, काम रोककर भागे अध... Ramgarh Cyber Crime: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; साइबर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, फर्जी खातों से ...

Crime News: दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म! 10-15 युवकों पर दरिंदगी का आरोप, पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

2

रायपुर/सरगुजाः छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्राओं से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि 10-15 युवकों ने बारी-बारी दरिंदगी की गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। इसके अलावा अन्य संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव में शादी समारोह से लौट रही चार नाबालिग लड़कियों को 10 से 15 युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इनमें से दो लड़कियों को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान अन्य दो लड़कियों ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की। एक पीड़िता ने आरोपियों से बचने के लिए चलती बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसे चोटें आईं। मामले में दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की है, हालांकि रिपोर्ट में इसे स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं किए जाने की बात भी सामने आई है।

इससे पहले सीतापुर में प्रारंभिक जांच के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद पुन: विस्तृत परीक्षण कराया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग पीड़ति छात्राओं और उनके परिजनों को लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। वहीं, विपक्ष द्वारा पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने और मेडिकल जांच में देरी के आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर मजबूत विवेचना की जा रही है ताकि आरोपियों को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाई जा सके। घटना 24 अप्रैल की रात की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!