Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत...

Shocking Crime: युवक की तड़पा-तड़पा कर हत्या, आखिरी सांस लेने से पहले पुलिस को बताए हमलावरों के नाम; जांच तेज

22

गिरिडीह: शहर में एक युवक को बेरहमी से मार दिया गया है. घटना पचम्बा थाना इलाके के आजाद नगर चदरा पुल की है. मृतक 24 वर्षीय तौफिक अंसारी था. घटना सोमवार/ मंगलवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे की है. मृतक द्वारा मरने से पहले हत्यारों का नाम भी बताया है.

मिलने के बहाने बुलाया फिर ले ली जान

घटना को लेकर मृतक के दोस्त अखलाख ने बताया कि रात 12 बजे के बाद तौफीक अंसारी के मोबाइल पर उसके दोस्त मुफ्फसिल थाना इलाके के अम्बाटांड निवासी आसिफ अली का फोन आया. आसिफ अली ने तौफीक को बुलाया. घर से निकलने के बाद तौफीक अपने साथ मुझे (अखलाख), श्याम और एक अन्य साथी को लेकर चदरा पुल के पास पहुंचा.

यहां आसिफ अली पहले से बंटी टायसन, साकिब अली, मोनू पठान एवं अरशद के साथ मौजूद था. आसिफ और उसके साथियों ने तौफीक के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया. मैंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया. तभी आसिफ और उसके साथियों ने धारदार हथियार से हमलोगों पर हमला कर दिया. हमलोग जान बचाकर भागने लगे कि इसी दौरान तौफीक गिर गया. इसके बाद आसिफ, बंटी टायसन, साकिब अली, मोनू पठान एवं अरशद ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.

मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ तौफीक का बयान

इधर, मृतक के फुफेरा भाई बब्बन ने बताया कि मेरे पास रात 12.22 में बंटी टाइसन का फोन आया. बंटी ने कहा कि तुम्हारा भाई ने आसिफ अली के साथ गाली गलौज की है. भाई को समझाकर घर पर रखो. इसी बीच तौफीक घर से निकल गया. मैंने मना किया लेकिन तौफीक ने कहा आते हैं फिर चला गया. तौफीक के साथ अखलाख, जाहिद और श्याम गया था. चदरा पुल के पास ही हमला हुआ तो तौफीक को छोड़ बाकी तीनों लड़के वापस आ गए.

तीनों ने बताया कि चदरा पुल के पास तौफीक संग मारपीट हो रहा है. मैं वहां पहुंचा तो तौफीक खून से लथपथ पड़ा हुआ था. मरने से पहले तौफीक ने बताया कि साकिब, अरशद, मोनू पठान और आसिफ अली ने ही जान ली है. तौफीक का बयान मोबाइल में रिकॉर्ड भी है. उन्होंने बताया कि जिनलोगों ने जान ली है, उनसे पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी. मृतक तौफीक अंसारी किराया पर वाहन लेकर चलाता था.

नाले में मिला मृतक का मोबाइल

घटना की जानकारी पर पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल और छानबीन करने पर मृतक का मोबाइल भी मिला है. कुछ देर बाद अन्य अधिकारी भी पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जिसकी हत्या हुई है, वह पहले से आपराधिक घटनाओं का वांटेड है. कबरीबाद में हत्या हुई थी. उसमें भी यह आरोपी था. हाल ही में जेल से बाहर आया है. हत्या का आरोप जिसपर लगा है, वे लोग भी दागी हैं. उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है. सभी हमलावरों की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!