Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

ED Raid in Dhamtari: धमतरी में भूपेंद्र चंद्राकर के घर ED की दबिश, भारतमाला घोटाले में 20 घंटे बाद लौटी टीम

36

धमतरी: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने धमतरी जिले के कुरुद में सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के निवास पर दबिश दी. यह कार्रवाई सोमवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई और देर रात तक चली लंबी जांच के बाद टीम वापस लौटी.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम रात करीब 1 बजे तक मौके पर जांच में जुटी रही. इसके बाद जांच पूरी कर टीम वापस रवाना हुई. बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए. करीब दो थैलों में महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए हैं. इसके साथ ही कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी टीम अपने साथ ले गई है, जिनकी जांच से और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

भारतमाला मुआवजा घोटाला

यह पूरी कार्रवाई भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा वितरण में हुए कथित अनियमितताओं से जुड़ी बताई जा रही है. भूपेंद्र चंद्राकर पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपने करीबियों को करोड़ों रुपए का मुआवजा दिलवाया. जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस मामले में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और नियमों का उल्लंघन हुआ है.

ईडी की इस कार्रवाई को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है. करीब 20 घंटे तक चली इस जांच के दौरान टीम ने दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की और कई अहम सुराग जुटाए. सूत्रों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के बाद मामले में और भी नाम सामने आ सकते हैं. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, और आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!