Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भ... Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिल... Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में ... Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 ला...

Poco C81 Sale: आज से शुरू होगी Poco C81 की सेल, ₹10,999 में 6,300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले का तड़का

2

12 हजार रुपए तक के बजट में आप नया फोन तलाश रहे हैं तो इस प्राइस रेंज में हाल ही में Poco C81 को उतारा गया है. कंपनी की सी सीरीज में लॉन्च हुआ ये लेटेस्ट मोबाइल फोन आपको 6300mAh बैटरी, वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0, रिवर्स चार्जिंग और 4GB वर्चुअल रैम जैसी खूबियों के साथ मिलेगा. दोपहर 12 बजे इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी, सेल शुरू होने से पहले आइए आपको इस हैंडसेट की कीमत और इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स की जानकारी देते हैं.

POCO C81 प्राइस इन इंडिया

इस पोको मोबाइल के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10999 रुपए है. फोन की सेल 27 अप्रैल यानी आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए शुरू होगी. इस फोन को आप सनसेट गोल्ड, एलाइट ब्लैक और आइस ब्लू तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो ये पोको स्मार्टफोन Samsung Galaxy F06 5G, MOTOROLA g35 5G, और realme P4 Lite जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.

POCO C81 स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: इस लेटेस्ट बजट फोन में 6.9 इंच डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, आई केयर और 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट के साथ आपको मिलेगा.
  • रैम: 4GB वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 4 जीबी से 8GB तक बढ़ाने की सुविधा मिलती है.
  • प्रोसेसर: इस बजट फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यूनीसॉक टी7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा. इस फोन का एंटूटू स्कोर 384K प्लस है.
  • बैटरी: 6300mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो फुल चार्ज पर 2 दिन तक साथ निभाती है. ये फोन आप लोगों को 15 वॉट फास्ट चार्जिंग और 7.5 वॉट वायर्ड रिवर्स चार्ज के साथ मिलेगा.
  • कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप है, सेल्फी के लिए ये फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आता है.
  • खास फीचर्स: इस डिवाइस में वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0, एआई फीचर्स, शाओमी हाइपर आइलैंड फीचर, एआई फेस अनलॉक, साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाने की सुविधा मिलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!