Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख...

Rinku Singh: ‘मुझे संकटमोचन नहीं, इस नाम से पुकारें’; रिंकू सिंह ने खुद बताया अपना पसंदीदा नाम

32

Rinku Singh, KKR vs LSG: कोई फीनिशर कहता है तो कोई लॉर्ड रिंकू. लेकिन, सवाल ये कि रिंकू सिंह खुद क्या कहलाना पसंद करते हैं? कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले के बाद रिंकू सिंह को एक और नए नाम से पुकारे जाने की कोशिश हुई. उस नए नाम पर रिंकू सिंह की रजामंदी भी मांगी गई. लेकिन उन्होंने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. रिंकू सिंह ने फिर वो नाम बताया, जो उन्हें पसंद है. जिससे पुकारा जाना उन्हें भाता है.

रिंकू सिंह के कमाल से जीता कोलकाता

इकाना स्टेडियम पर 26 अप्रैल को खेले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. दोनों टीमों के बीच हुए इस मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जिसमें जीत के नायक रिंकू सिंह बने. रिंकू सिंह की बल्लेबाजी और चुस्त फील्डिंग दोनों का ही असर रहा कि कोलकाता की टीम मैदान मारने में कामयाब रही.

संकटमोचन कहलाने से रिंकू सिंह को परहेज

अब इस तूफानी प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह जब पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे तो उनके सामने पहला सवाल ही उनके नए नाम के तौर पर सामने आया. प्रजेंटर ने रिंकू सिंह से पूछा कि क्या उन्हें उनका नाम बदलकर अब रिंकू संकटमोचन कर देना चाहिए? रिंकू सिंह ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया. फिर उन्होंने कहा कि सिर्फ रिंकू ही अच्छा है.

5 कैच, 5 छक्के, 83* रन… रिंकू सिंह का धाकड़ प्रदर्शन

रिंकू सिंह ने LSG के खिलाफ 51 गेंदों पर 83 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी इस इनिंग में 5 छक्के और 7 चौके शामिल रही. इसके अलावा एक चौका उन्होंने सुपर ओवर में भी लगाया, जिसने फाइनली KKR की विजयी स्क्रिप्ट लिखी. रिंकू सिंह ने फील्डिंग में 5 कैच भी लपके, जिसमें से एक कैच सुपर ओवर में पकड़ा. LSG के खिलाफ रिंकू सिंह के खेल की सराहना इसलिए भी हो रही है क्योंकि उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम की कमान संभाली थी.

रिंकू सिंह ने मैच के बाद बताई अपनी जीत की स्ट्रेटजी

अपने प्रदर्शन को लेकर रिंकू सिंह ने मैच के बाद कहा कि उनके दिमाग में बस एक ही चीज थी कि गेम को आखिर तक लेकर जाना है. टीम को विनिंग पोजिशन में लाना है. ज्यादा खतरे मोल ना लेते हुए खराब गेंदों का इंतजार करना है और सिंगल, डबल से काम चलाना है. रिंकू सिंह ने अपनी इस स्ट्रेटजी पर अमल करते हुए ही KKR को जीत दिलाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!