Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Ambikapur News: पटाखा गोदाम में आग मामले में बड़ी कार्रवाई, मुकेश और प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज

25

सरगुजा: अंबिकापुर में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग के बाद तबाही का मंजर सभी ने देखा. एक गलती के कारण पूरा सिस्टम 3 दिन तक परेशान रहा. शहर में दहशत के साथ विरोध पनपने लगा, जिसके बाद सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने एक संयुक्त जांच दल का गठन कर जांच शुरू कराई है. साथ ही जांच के लिए 7 दिन का समय दिया है, इधर पुलिस से की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है.

पड़ोसी ने की रिपोर्ट

इस मामले में राम मंदिर अंबिकापुर निवासी प्रफुल्ल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि मेरे घर के पिछले हिस्से से मुकेश अग्रवाल का पटाखा और प्लास्टिक दुकान सटा हुआ है. मुकेश अग्रवाल पिछले 20 सालों से वहीं से पटाखा और प्लास्टिक का स्टोरेज और बिक्री करते हैं. वर्तमान में यहां का संचालन मुकेश अग्रवाल के रिलेटिव प्रवीण अग्रवाल कर रहे हैं.

घर का सोफा और इंटीरियर जला

23 अप्रैल को मुकेश अग्रवाल के छत पर वेल्डिंग का काम चल रहा था. वेल्डिंग के आग की चिंगारी से दुकान और गोदाम में आग लग गई और अचानक पटाखों में फैली आग से कई विस्फोट हुए और आग ने भयंकर रूप ले लिया. शिकायत में आगे बताया गया कि लोगों के मकान खपरैल टूटने से काफी हानि हुई आस पास के घर और मोहल्ले वालों में अफरा तफरी मच गई. प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि आग की लपटे मेरे घर के अंदर आ गई जिससे मेरा सोफा और घर का इंटीरियर का सामान जल के खाक हो गया. साथ ही मेरे घर के दीवार में मोटी दरार आ गई है.

दूसरे की लापरवाही से हुआ भारी नुकसान

शिकायत में कहा गया कि मुकेश अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल ने जानबूझ कर इतना खिलवाड़ और लापरवाही से अवैध रुप से भारी मात्रा में पटाखा का भण्डारण किया. उनकी लापरवाही से आसपास के लोगों का भारी नुकसान हुआ है. पुलिस ने शिकायत पर आरोपी प्रवीण अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 270, 287 के तहत अपराध दर्ज किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!