Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Charminar Express Fire: चलती चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे यात्री; मची चीख-पुकार

20

Telangana News: तेलंगाना के अलेर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चारमीनार एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लग गई. ट्रेन जैसे ही स्टेशन में दाखिल हो रही थी, कोच से निकलते धुएं को देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर कूदने लगे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले ट्रेन के S5 डिब्बे में लगी थी. जैसे ही रेलवे कर्मचारियों ने धुआं उठते देखा, तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को अलेर स्टेशन के पास रोक दिया गया.

गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतरने में कामयाब रहे. घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है.

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. इस हादसे की वजह से इस रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच और तकनीकी क्लीयरेंस के बाद ही ट्रेनों का आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा.

शॉर्ट सर्किट की आशंका

आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो सकता है. रेलवे विभाग ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!