Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
DGCA Bribery Case: डीजीसीए के डिप्टी डीजी समेत दो लोग गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा ... मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने... ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य बंद! जहाजों पर फायरिंग से दुनिया भर में हड़कंप, क्या भारत... "मुझे झालमुड़ी खिलाओ..." बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक ... Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmi... India's First Semiconductor Unit: ओडिशा में देश की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास; ... TMC vs I-PAC: चुनाव के बीच ममता बनर्जी और I-PAC में ठनी? जानें क्यों TMC के लिए गले की फांस बनी प्रश... Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभ... Muzaffarnagar: दिल्ली के 'बंटी-बबली' मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर करते थे लाखों क... LPG Crisis: 'अब नहीं आऊंगा दोस्त...' सूरत में एलपीजी संकट के बीच प्रवासी युवक का छलका दर्द, सोशल मीड...

Bhiwani News: भिवानी में ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात, 3 गिरफ्तार

13

भिवानी : हरियाणा के भिवानी में जीआरपी-आरपीएफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को निशाना बनाते हुए उसका सोने का लॉकेट, जरूरी डॉक्यूमेंट और नगदी चोरी कर ली थी.

सोने का लॉकेट बरामद : आरपीएफ इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से महिला का सोने का लॉकेट बरामद हुआ. इसके बाद अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे महिला के डॉक्यूमेंट बरामद किए गए. पुलिस जांच में सामने आया है कि ये कोई साधारण चोरी नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का काम है, जो ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता है.

नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात : पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे नशे की लत को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बताया कि नशे की लत के कारण वे चोरी करते हैं और इसी से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आरपीएफ इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ट्रेन में सफर के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें. खासकर सोने के जेवरात पहनने से बचें और अपने आसपास के लोगों पर नजर बनाए रखें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!