Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Mandla Crime: मंडला में रिश्तों का कत्ल! पिता के साथ मिलकर बेटे ने की मां की हत्या, रोंगटे खड़े कर दे... Ishaan Khatter Video: रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही गिराई कॉफी, सफेद पैंट हुई खराब तो पैपराजी के सामन... NSA Ajit Doval Riyadh Visit: अजीत डोभाल ने रियाद में सऊदी विदेश मंत्री और क्राउन प्रिंस के करीबियों ... Bank Holiday Today: अक्षय तृतीया के बाद आज भी बंद रहेंगे बैंक? जानें 20 अप्रैल को किन राज्यों में रह... Motorola Edge 70 Pro Launch: 22 अप्रैल को लॉन्च होगा मोटोरोला का नया फोन, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस... PBKS vs LSG: श्रेयस अय्यर ने छोड़े इतने कैच की टोपी से छिपाना पड़ा मुंह, शर्मिंदगी का VIDEO सोशल मीड... Chardham Yatra 2026: अक्षय तृतीया के शुभ योग में शुरू हुई चारधाम यात्रा; जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के ... Chatra News: चतरा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत; चंद मिनट में उजड़ ... Police Action: SP की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हंसना ASI को पड़ा भारी, अनुशासनहीनता के आरोप में ... Postmaster Suicide: सट्टे के कर्ज में डूबे पोस्टमास्टर ने दोस्त के घर दी जान, लेनदारों के दबाव में ख...

Jharkhand Weather News: झारखंड में गर्मी का प्रचंड रूप, डाल्टनगंज में पारा 43 डिग्री पहुंचा; इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

2

रांचीः झारखंड में आज 19 अप्रैल को मौसम का मिजाज पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.‌ हालांकि तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण गर्मी का असर तेज होता जा रहा है.‌ मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. झारखंड में गर्मी अब खतरनाक स्तर की ओर बढ़ती दिख रही है. डाल्टनगंज एक बार फिर राज्य का सबसे गर्म इलाका बनकर उभरा है, जहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इन इलाकों में हीट वेव का अलर्ट

वहीं 20 और 21 अप्रैल को राज्य के कई इलाकों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू चलने की संभावना है. इसके साथ ही दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से जैसे देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा. यहां भी तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा.

प्रमुख शहरों के तापमान की स्थिति

राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो जमशेदपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया, जबकि रांची में तापमान 38.8 डिग्री, चाईबासा में 39.8 डिग्री, बोकारो में 39.5 और सरायकेला में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है. हालांकि, इन सभी के बीच डाल्टनगंज लगातार सबसे गर्म बना हुआ है. न्यूनतम तापमान की बात करें तो भी राहत नहीं है. डाल्टनगंज में रात का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक है. वहीं पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं होने से गर्मी का असर और बढ़ गया है.मौसम के इस तेवर ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है. मौसम केंद्र , रांची के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज के तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन पहले से ही ऊंचे स्तर पर बना तापमान लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. गर्म हवाओं और तेज धूप ने हालात को और ज्यादा गंभीर बना दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!