Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Pakur News: पाकुड़ में बंद पड़ी खदान से युवक का शव बरामद, 4 दिनों से था लापता; परिजनों में मचा कोहराम

18

पाकुड़: जिले के सदर प्रखंड के शहरकोल गांव स्थित एक बंद पत्थर खदान में युवक का शव तैरता मिला. शव पाए जाने की सूचना ग्रामीणों ने नगर थाने को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

घर से कहीं जाने की कहकर निकला युवक नहीं लौटा

जानकारी के मुताबिक, सोनाजोड़ी ताला टोला गांव निवासी 25 वर्षीय कान्हू किस्कू चार दिन पहले अपने घर से कही जाने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा. कान्हू के परिजन अपने सगे सम्बन्धियों के अलावा मित्र बंधु के यहां खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला लेकिन बंद पड़ी पत्थर खदान में शव पानी में तैरता पाया गया. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नगर थाना पुलिस ने शव की पहचान कर इसकी सूचना परिजनों को दी. इधर, बंद पत्थर खदान में युवक का शव पाए जाने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. कान्हू किस्कू के शव पाए जाने की पुष्टि करते हुए नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है: थाना प्रभारी

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर कान्हू किस्कू के परिजनों में मातम छाया हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!