Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

MCB News: एमसीबी के बरछा गांव में तेंदुए का आतंक, खेत में फसल काट रहे ग्रामीणों पर हमला; इलाके में दहशत

32

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: वन मंडल मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत जनकपुर वन परिक्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत महदौली के ग्राम बरछा (मोहल्ला मैरटोला) में तेंदुए के हमले से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

खेत में फसल कटाई के दौरान तेंदुए का हमला

बुधवार शाम करीब 5 बजे रामसरण बैगा (उम्र 42 वर्ष) अपने खेत में अरहर की फसल काट रहा था. तभी खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनके पैर को गंभीर रूप से घायल कर दिया. रामसरण के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भागा और पास ही गेहूं की कटाई कर रहे विजय सिंह (उम्र 45 वर्ष) पर भी हमला कर दिया. इस हमले में विजय सिंह के चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें आईं है.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में इलाज

दोनों घायल किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी. इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जा रहा है कि न तो मौके पर कोई अधिकारी पहुंचा और न ही घायलों को कोई तत्काल सहायता राशि दी गई.

अरहर की कटाई कर रहा था, तभी अचानक तेंदुए ने पैर पर हमला कर दिया. शोर मचाने पर वह भाग गया और दूसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया. वन विभाग की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिली है- रामसरण बैगा, घायल

गेहूं काट रहा था, तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया और चेहरे को घायल कर दिया- विजय सिंह, घायल

तेंदुए के हमले के बाद गांव में डर का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में भय व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ खेतों और गांव के आसपास लगातार देखा जा रहा है, जिससे लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं.

क्या कहते हैं ग्रामीण ?

स्थानीय निवासी रामकरण सिंह ने बताया कि तेंदुआ देखने में बड़ा होता है, लेकिन हमला करते समय सिकुड़कर छोटा हो जाता है, जिससे लोग उसे पहचान नहीं पाते. इसी वजह से रामसरण पर अचानक हमला हुआ. ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है.

बीएमओ ने बताया ग्रामीणों की हालत खतरे से बाहर

जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर राजीव रमन के अनुसार, दोनों घायल मरीजों को इमरजेंसी में लाया गया था. दोनों पर तेंदुए ने हमला किया है और उन्हें नाखून से चोटें आई हैं. एक के पैर और दूसरे के चेहरे पर गंभीर घाव हैं. दोनों का इलाज जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!