Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Godda Police Success: गोड्डा पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी! 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

19

गोड्डाः जिले के गांधीग्राम महुआसोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर हुई 4.5 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा पुलिस ने 72 घंटे में कर दिया. इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की अधिकांश रकम और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं.

बंदूक के बल पर रुपयों की लूट

जानकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल को कमल किशोर नाम का एक व्यक्ति बाइक से पथरगामा से गोड्डा जा रहा था. इसी बीच, दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात आरोपियों ने बंदूक की नोक पर उसे रोका और 4,50,000 लूट लिए. पीड़ित कमल किशोर सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर पथरगामा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों के पास से रुपये और हथियार बरामद

गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में युगल किशोर यादव, कृष्णा यादव उर्फ जग्गा, संजीव कुमार यादव उर्फ घोल्टा, ब्रह्मदेव तांती और दुकानदार सूरज कुमार भगत शामिल हैं. इनके पास से 4,06,700 रुपये नकद, एक देसी कट्टा, एक गोली और एक बाइक बरामद हुई है.

एक आरोपी अभी भी फरार

पुलिस को इस बात की सूचना एक दुकानदार द्वारा दी गई थी. घटना में एक दुकानदार भी शामिल है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शेष बचे एक की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!