Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Raipur Crime: रायपुर में शादी से लौट रहे परिवार पर जानलेवा हमला! बदमाशों ने चाकू-डंडों से पीटा, गहने और कैश लूटकर फरार

53

रायपुर। राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहे परिवार को रास्ते में रोककर चार अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की और चाकू-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को रात जंगल में छिपकर बितानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित एक पार्टी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दत्तरेंगा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। परिवार सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी चार अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट करते हुए महिलाओं की सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और डंडों से हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद डरे-सहमे परिवार ने पास के जंगल में छिपकर किसी तरह रात बिताई। सुबह होते ही घायल अवस्था में वे मुजगहन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

शहर से लगे इलाकों में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर रात के समय सुनसान इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की कमी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!