Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Board Toppers: भागवताचार्य की बेटी ने 12वीं में हासिल किया दूसरा स्थान, 10वीं में अनमोल गोयल को 4... MP Board Toppers: भागवताचार्य की बेटी ने 12वीं में हासिल किया दूसरा स्थान, 10वीं में अनमोल गोयल को 4... MP Board 12th Result: मुरैना की श्रुति बनीं आर्ट्स की टॉपर, माता-पिता के निधन के बाद स्कूल उठाएगा पढ... Mandla News: घर में मिले 795 कुत्तों के प्राइवेट पार्ट्स, मंडला में चल रहे इस खौफनाक 'खेल' की पूरी क... Ken-Betwa Link Project: 'चूल्हा बंद और चिता आंदोलन', जानें केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर आदिवासियो... Indore News: कांग्रेस की 2 मुस्लिम पार्षदों ने 'वंदे मातरम्' गाने से किया इनकार, इंदौर पुलिस ने दर्ज... पुलिस से भाग रहे गांजा तस्करों की कार पलटी, अंधेरे में कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत MP Board Result: एमपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, रिजल्ट देखने के बाद उठाय... Morena News: MP बोर्ड 12वीं में फेल होने पर छात्र ने खुद को मारी गोली, कोतवाल डैम पर की खुदकुशी Indian Politics: तीन दिन, 28 घंटे की चर्चा और सत्ता का नया समीकरण; क्या सच में बदल जाएगा भारतीय लोकत...

धान खरीदी में लापरवाही पर एक्शन: 25 केंद्र प्रभारियों को नोटिस, उप पंजीयक ने दिया 3 दिन में धान जमा करने का अल्टीमेटम

8

जांजगीर चांपा: उप पंजीयक सहकारी समिति ने जिले के 25 धान खरीदी केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया है. 3 दिन के अंदर समिति द्वारा धान जमा करने के निर्देश दिए है.

105 धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव पूरा

राज्य सरकार ने इस बार 1 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू की थी. जांजगीर चांपा जिले में 1लाख 18 हजार किसानो ने 129 धान खरीदी केंद्रों के जरिए 6 लाख मीट्रिक टन धान बेचा. जिसके बाद सहकारी विभाग ने मिलर्स के माध्यम से धान उठाव की प्रक्रिया पूरी की. अब तक 105 धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव कर जीरो शॉर्टेज कर दिया गया है.

25 खरीदी केंद्रों में नहीं हुआ धान का उठाव

जिले के 25 धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव पूरा नहीं हो पाया है. जिसके लिए विभागीय अधिकारी किसी भी स्थिति मे धान को जमा करवाने मे जुटे हैं, 3 दिन के अंदर बचे हुए धान को उठाव कराने में निर्देश दिए है.

धान उठाव में जांजगीर चांपा जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है. अब तक 99.81 प्रतिशत धान उठाव हो चुका है. 129 उपार्जन केंद्रों में से 105 केंद्रों में अब तक धान उठाव पूरा हो चुका है. बाकी के बचे केंद्रों से भी जल्द धान उठाव किया जाएगा-अमित साहू, नोडल सहकारी विभाग जांजगीर

जांजगीर चांपा में धान खरीदी

जांजगीर चांपा जिले में कुल 6 लाख 16 हजार 764 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई. 6 लाख 15 हजार 596 मीट्रिक टन धान जमा करा दिया गया है. 25 केन्द्रों में से 11 हजार 674 क्विंटल धान जमा करना बाकि है, जिसमे कड़ारी और बक्सरा धान खरीदी केंद्र में 2 हजार क्विंटल से ज्यादा धान बकाया है, इसके अलावा 23 समितियों में बचा धान सैकड़ा और दहाई के अंक में ही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!