Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर किया

309

 जबलपुर। मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हाई कोर्ट प्रशासन ने एक साथ पांच अलग-अलग आदेश जारी कर 250 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इस व्यापक बदलाव में सिविल जज (सीनियर व जूनियर डिवीजन), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

आदेशों के अनुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर 58 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें अतुल यादव, पुष्पराज सिंह उइके, अमित नागयाच, विजय कुमार पाठक और तथागत याज्ञिक सहित कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

190 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले

इसके अलावा जितेंद्र मेहर, नरेंद्र भंडारी, विक्रम सिंह डावर, रवींद्र शिल्पी और सूर्यपाल सिंह राठौर समेत अन्य अधिकारियों को भी एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है। सबसे बड़ा फेरबदल सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर पर हुआ है। इस श्रेणी में 190 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

सूची में अमन सुलिया, अंशुल ताम्रकार, सौरभगोस्वामी, विवेक सिंह राजन, दिव्या रामटेके, प्राची सिंह पटेल, अंकिता जैन और ब्रजेश कुमार चंसोरिया सहित कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

कई जिलों में नए सीजेएम की नियुक्ति की गई है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य न्यायिक अकादमी में भी अधिकारियों की नई तैनाती कर प्रशासनिक व्यवस्था में पुनर्गठन किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!