Durg Bar Association Election 2026: दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का मतदान संपन्न, 17 पदों के लिए 64 उम्मीदवार; अब नतीजों का इंतजार
दुर्ग: अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर वकीलों के बीच उत्साह का माहौल रहा. अधिवक्ता संघ में पंजीकृत कुल 3200 अधिवक्ताओं में से 1701 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चली. शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन कुछ ही घंटों में अधिवक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ने लगी और सभी बूथों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली.
दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव
दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए कुल 7 बूथ बनाए गए थे. जहां लोगों ने अपने अपने वोट डाले. इस बार जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में 64 प्रत्याशी 17 पदों के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान के दौरान विभिन्न पदों के उम्मीदवार अधिवक्ताओं से समर्थन मांगते भी नजर आए. उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थक भी सक्रिय दिखाई दिए. सभी ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीता जैन ने कहा कि संघ एक परिवार की तरह कार्य करता है और अधिवक्ताओं की व्यक्तिगत और पेशेवर समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करता है.
हमारी कोशिश होती है कि संघ के सामने जो भी समस्याएं आएं उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए. संघ के लोग एक परिवार की तरह काम करते हैं: नीता जैन, प्रत्याशी, अध्यक्ष पद
प्रत्याशियों को जीत का भरोसा
सचिव पद के उम्मीदवार रवि शंकर सिंह ने भरोसा जताया कि उन्हें अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन उनको मिल रहा है. रवि शंकर सिंह ने कहा कि कोर्ट परिसर में बैठने की व्यवस्था, पार्किंग समस्या और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जैसे मुद्दों को प्रमुख रूप से वो उठा रहे हैं. मतगणना 4 अप्रैल की सुबह से सुबह से ही शुरू हो चुका है, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गणना 6 अप्रैल को की जाएगी. इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.