Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Accident in Shivpuri: लोडिंग वाहन पलटने के बाद सड़क पर बिछ गए अंगूर, लोगों में मची लूटने की होड़; पुलिस जांच में जुटी

20

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-46 स्थित ग्राम पडोरा के पास एक लोडिंग वाहन पलट गया. इस लोडिंग वाहन में अंगूर लदे हुए थे. यह अंगूर उत्तरप्रदेश के झांसी जा रहे थे. जैसे ही लोगों को नेशनल हाईवे पर अंगूर के वाहन के पलटने की जानकारी मिली वैसे ही वहां अंगूरों को लूटने की होड़ मच गई. सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जैसे तैसे लोगों को अंगूर लूटने से बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक भीड़ काफी मात्रा में अंगूर लूटकर अपने घर ले जा चुकी थी.

अंगूर से भरे इस लोडिंग वाहन ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी थी और इसके बाद भागने की कोशिश की इसी दौरान यह लोडिंग वाहन डिवाइडर से जाकर टकराया और फिर पलट गया.

वाहन पलटते ही मची अंगूर की लूट

एनएच-46 पर पडोरा गांव के नजदीक अंगूर से भरा एक लोडिंग वाहन पलट गया. वाहन के पलटते ही अंगूर चारों तरफ बिखर गए. अंगूर सड़क पर फैलने की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को लगी तो वहां लूट मच गई. इसके अलावा हाईवे से गुजर रहे लोगों ने भी अपनी-अपनी गाड़ियों से उतरकर अंगूर लूट कर ले जाने मे भी कोई कसर नहीं छोड़ी. जिसके हाथ जितने अंगूर लगे, सब लूट कर ले गए.

डर के मारे फरार हो गया लोडिंग वाहन का ड्राइवर

अंगूर से भरे इस वाहन के पलटते ही ड्राइवर डर के मारे वाहन छोड़कर फरार हो गया. इस लोडिंग वाहन ने पहले ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से ठोकर मारी थी. इसके बाद तेज गति से वाहन समेत भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वाहन डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया और ड्राइवर घबराकर मौके से भाग खड़ा हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने अंगूर लूटने वालों को हटाया और अब लोडिंग वाहन के ड्राइवर की तलाश कर रही है.

कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह ने बताया कि “नेशनल हाईवे 46 पर लोडिंग वाहन पलट गया था. इसने पहले ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी थी. इसका ड्राइवर फरार है उसकी तलाश कर रहे हैं. अंगूर सड़क पर बिखर गए थे, जिन्हें कुछ स्थानीय और हाईवे से गुजरने वाले लोगों ने लूटने की कोशिश की. मौके पर जाकर स्थिति को कंट्रोल किया गया.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!