Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Faridkot Politics: अकाली नेता बंटी रोमाणा पर FIR दर्ज; चुनाव नामांकन जांच के दौरान एसडीएम से बहस के ... Ludhiana Crime: लुधियाना में कांग्रेस नेता मनवीर धालीवाल से 11 लाख की ठगी; टेंडर दिलाने के नाम पर मो... Delhi News: दिल्ली में बकरीद पर गाय, बछड़े और ऊंट की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध; मंत्री कपिल मिश्रा ... Muzaffarpur: थाने में चल रही थी शादी की पंचायत, पिता ने किया इनकार तो ट्रक के आगे कूदा प्रेमी; मची अ... Maharashtra News: महाराष्ट्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगेगा 'मकोका'; गृह विभाग ने जारी किए बेहद स... Palamu News: पलामू में एकजुटता की मिसाल! ग्रामीणों ने मिलकर कराई अनाथ बेटी की शादी, पर्यावरणविद ने उ... Hazaribagh BJP Rift: हजारीबाग में सांसद बनाम विधायक; प्रदीप प्रसाद ने मनीष जायसवाल को दी 'धृतराष्ट्र... Ludhiana Theft Case: लुधियाना में चोरों का तांडव; दुगरी रोड पर एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटे... Ludhiana Factory Accident: लुधियाना में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन फैक्ट्री में हाई वोल्टेज करंट की चपे... Pathankot Spy Arrest: पठानकोट में देश विरोधी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पाकिस्तान को नेशनल हाईवे की ल...

Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम्प्रेस

15

अशोकनगर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले में तीन दिवसीय दौरे पर है. जहां उन्होंने कजराई में बने 43 लाख के हाईटेक पंचायत भवन का लोकार्पण किया. भवन को देख सिंधिया सरपंच की तारीख किए बिना नहीं रह सके, और उन्होंने मंच से ही उनके लिए लोगों से तालियां बजवाईं.

हाईटेक पंचायत भवन की सुविधाओं को देख खुश सिंधिया
अशोकनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कजराई पंचायत भवन का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे. जैसे ही सिंधिया ने पंचायत भवन को देखा औऱ उसमें हाईटेक व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्न हुए. इसके बाद उन्होंने मंच से पंचायत की सरपंच कल्पना कलावत की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने पंचायत भवन में उपस्थित आम सभा में बैठे लोगों से सरपंच के अभिवादन के लिए तालियां बजाबाई. यह मध्य प्रदेश का लगभग पहला पंचायत भवन है, जो वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरे से लेस है.

सिंधिया की नसीहत- दूसरों की कुर्सी की करो पूजा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कजराई में पंचायत भवन कल लोकार्पण किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि, ”यह पंचायत भवन भले ही ईंट का बना हुआ है, लेकिन ग्रामीण अंचल का दिल इस पंचायत में धड़कता है.” उन्होंने बताया कि, ”जैसे ही मैं पंचायत भवन की कुर्सी के पास पहुंचा, तो मैं कुर्सी पर नहीं बैठा. क्योंकि जो उसे कुर्सी का हकदार है उसी को बैठना चाहिए.” उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि, ”दूसरे की कुर्सी पर कभी नहीं बैठना चाहिए, बल्कि उसकी पूजा करना चाहिए.”

पंचायत में आने वाले ग्रामीणों को डिजिटल से जोड़ा
पंचायत भवन में एक बड़ा एलईडी लगाया गया है. जिसमें ग्रामीणों की सभी समस्याओं को डिजिटल रूप से जोड़ा जाएगा. वहीं उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि ”देश के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को बढ़ाने में पंचायत का योगदान है.”

सीसीटीवी और वाईफाई की सुविधा
कजराई पंचायत भवन में हाईटेक मशीनरी का प्रयोग किया गया है. इस पंचायत में एक बड़ा गार्डन तैयार किया गया है. जिसमें आने वाले लोगों को रोकने और विश्राम के लिए सहूलियत मिल सकेगी. वहीं इस पंचायत के अंदर बारकोड के माध्यम से युवा इंटरनेट को चला सकेंगे, तो वही पूरी पंचायत में सीसीटीवी चारों तरफ लगाए गए हैं. जिस गांव की सुरक्षा सहित पंचायत भवन में किसी भी तरह के उत्पाद को कैद किया जा सकेगा.

कजराई ब्रिज का किया लोकार्पण
अशोकनगर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर से पिपरई के बीच लंबे समय बाद बने ब्रिज का लोकार्पण किया. उन्होंने पूरे ब्रिज पर घूम कर उसका निरीक्षण किया. लंबे समय से यह ब्रिज अधूरा पड़ा था. जिसमें पानी ऊपर आने के कारण अशोकनगर-पिपरई मार्ग बंद हो जाता था. लेकिन अब इस समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी. इसके अलावा अशोकनगर और मुंगावली में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने कई आयोजनों में भाग लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!