Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Faridkot Politics: अकाली नेता बंटी रोमाणा पर FIR दर्ज; चुनाव नामांकन जांच के दौरान एसडीएम से बहस के ... Ludhiana Crime: लुधियाना में कांग्रेस नेता मनवीर धालीवाल से 11 लाख की ठगी; टेंडर दिलाने के नाम पर मो... Delhi News: दिल्ली में बकरीद पर गाय, बछड़े और ऊंट की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध; मंत्री कपिल मिश्रा ... Muzaffarpur: थाने में चल रही थी शादी की पंचायत, पिता ने किया इनकार तो ट्रक के आगे कूदा प्रेमी; मची अ... Maharashtra News: महाराष्ट्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगेगा 'मकोका'; गृह विभाग ने जारी किए बेहद स... Palamu News: पलामू में एकजुटता की मिसाल! ग्रामीणों ने मिलकर कराई अनाथ बेटी की शादी, पर्यावरणविद ने उ... Hazaribagh BJP Rift: हजारीबाग में सांसद बनाम विधायक; प्रदीप प्रसाद ने मनीष जायसवाल को दी 'धृतराष्ट्र... Ludhiana Theft Case: लुधियाना में चोरों का तांडव; दुगरी रोड पर एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटे... Ludhiana Factory Accident: लुधियाना में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन फैक्ट्री में हाई वोल्टेज करंट की चपे... Pathankot Spy Arrest: पठानकोट में देश विरोधी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पाकिस्तान को नेशनल हाईवे की ल...

Balaghat Car Accident: बालाघाट में कार बनी आग का गोला, ससुर-बहू और पोते की जिंदा जलकर मौत

100

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. बैहर-मलाजखंड रोड पर केवलारी चौराहे के पास एक चलती अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाली में जा घुसी और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस भीषण हादसे में ससुर, बहू और तीन साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

यह हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे हुआ. परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम पोंडी निवासी सितम केलकर अपने परिवार के साथ कार से लौट रहे थे. कार में उनकी पत्नी सविता, तीन वर्षीय पुत्र अभि, माता नानीबाई, पिता नगारची केलकर और पड़ोस की 8 वर्षीय बच्ची पूर्वी राहांगडाले सवार थे. परिवार तीन दिन गांव में बिताने के बाद वापस पौनी लौट रहा था, जहां सितम की वेल्डिंग की दुकान है.

जोरदार टक्कर के बाद आग लगी

बताया जा रहा है कि केवलारी चौराहे के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाली में उतर गई और जोरदार टक्कर के बाद उसमें आग लग गई. आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ. टक्कर के तुरंत बाद कार में आग भड़क उठी और कुछ ही क्षणों में उसने विकराल रूप ले लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!