Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

मामला भंवरकुआ थाना क्षेत्र के आदित्य नगर कॉलोनी गेट पर कब्जे का,हथियारबंद गुंडे महिला बुजुर्गों,से करते अभद्र व्यवहार,पुलिस को शिकायत के बावजूद भी नहीं होती ठोस कार्यवाही।

0 712

मामला भंवरकुआ क्षेत्र के आदित्य नगर में सुरेंद्र सिंह भाटिया द्वारा सार्वजनिक कॉलोनी गेट पर कब्ज़ा जमाने का,वीडियो देख आप ही कीजिए

यह कॉलोनी रहवासी कैसे जी रहे जीवन,रोजाना गुंडे बदमाशों की गालियों,अभद्र व्यवहार का शिकार।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने भंवरकुआ थाना क्षेत्र के आदित्य नगर के कॉलोनी गेट पर सुरेन्द्र सिंह भाटिया नामक तथाकथित व्यक्ति द्वारा स्टे की आड़ में कब्जा जमाने का भंडाफोड़ किया था। दरअसल भंवरकुआ थाना क्षेत्र के आदित्य नगर कॉलोनी के गेट पर सुरेन्द्र सिंह भाटिया नामक तथाकथित व्यक्ति महिला गुंडे और पुरुष गुंडों को तैनात कर रखा हैं। अब आप भी देखिए कुछ वीडियो को।

जिन्हें देखकर आपको सुरेन्द्र सिंह भाटिया और उसके गुंडों के हौसलों का अंदाजा हो जाएगा कि किस तरह से ये असामाजिक तत्व कॉलोनी रहवासियों से दिन रात आते जाते कैसा व्यवहार करते हैं। दरअसल कॉलोनी गेट पर कब्ज़ा जमाए ये गुंडा तत्वों की जानकारी और शिकायत कॉलोनी रहवासी सतविंदर सिंह माखीजा ने स्थानीय भंवरकुआ पुलिस,एसीपी,डीसीपी तक को की हैं। लेकिन फिर भी सुरेन्द्र सिंह भाटिया और उसके गुंडों का बाल भी बांका नहीं पाया। फिलहाल शिकायत होने के बावजूद भी स्थानीय थाना पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुई हैं। या फिर स्थानीय थाना पुलिस आदित्य नगर आती भी है तो ये गुंडे अंडर ग्राउंड हो जाते हैं। और जैसे ही पुलिस जाती है वैसे ही ये गुंडा तत्व दोबारा कॉलोनी रहवासियों से अभद्र व्यवहार और गंदी गन्दी गालियों का उपयोग करते हैं।

हमने शिकायत की लेकिन पुलिस सहित कोई कुछ करने को तैयार नहीं।

चर्चा में सतविंदर सिंह माखीजा ने बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना भंवरकुआ,एसीपी और डीसीपी को सुरेन्द्र सिंह भाटिया और उसके गुंडों की शिकायत की। लेकिन पुलिस पहली बार तो आती नहीं है। या फिर आती भी तो शायद सुरेन्द्र सिंह भाटिया को पुलिस के आने की सूचना पूर्व में ही हो जाती हैं। लिहाजा ये गुंडे कॉलोनी गेट से गायब हो जाते हैं। माखीजा ने बताया कि कॉलोनी गेट पर महिला और पुरुष हथियारबंद गुंडे उनके परिवार की महिलाओं बुजुर्गों से अभद्र व्यवहार करते हैं तो साथ ही वह गंदी गन्दी गालियां देते हुए उन्हें प्रताड़ित करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!