Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर...

हाईकोर्ट स्टे की आड़ में भंवरकुआ थाना क्षेत्र के आदित्य नगर रहवासियों से खुली गुंडागर्दी,कॉलोनी गेट पर गुंडों का मजमा,स्थानीय रहवासियों को रोज आते जाते मिलती है हथियारबंद बदमाशों से धमकी

0 622

मामला भंवरकुआ थाना क्षेत्र के आदित्य नगर का ,
हाईकोर्ट स्टे की आड़ में कॉलोनी गेट पर कब्ज़ा,

स्थानीय लोगों को डरा धमका रहे भूमाफिया भाटिया के गुंडे, गाली गलौज,धौंस और जान से मारने की महिला पुरुष गुंडे, रोजाना देते है परिवारों को धमकी।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुरी से लगी हुई कॉलोनी आदित्य नगर में सुरेंद्र सिंह भाटिया नामक तथाकथित व्यक्ति ने आतंक मचा रखा हैं। दरअसल वह इसलिए क्योंकि सुरेन्द्र सिंह भाटिया के गुंडों महिला और पुरुष गुंडों ने कॉलोनी के सार्वजनिक गेट पर ही कब्जा जमा लिया हैं। और स्थानीय लोगों को ये हथियारबंद गुंडे आते जाते परेशान करते हैं। धमकियां देते हैं। आते जाते ये सभी बाउंसर रूपी गुंडे गालियां देते हैं। किसी के पास लठ्ठ होता है तो कोई बंदूकधारी बदमाश यहां निवासरत लोगों को धमकाते रहते हैं। लेकिन इंदौर भंवरकुआ पुलिस,नगर निगम और जिला प्रशासन इन गुंडों के सरगना सुरेन्द्र सिंह भाटिया के आगे नतमस्तक हैं। लिहाजा भाटिया के इरादे दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। तो दूसरी और आदित्य नगर में रहने वाले परिवार रोजाना खौफ के साए में अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं।

महिलाओं के लिए महिला गुंडी,तो पुरुषों के लिए भी मौजूद बदमाश।

आदित्य नगर जो कि भंवरकुआ थाना क्षेत्र में आता है। आदित्य नगर कॉलोनी के दो गेट है जिनमें से एक गेट को सुरेन्द्र सिंह भाटिया और उसके गुंडों ने ताला बंदी करते हुए बंद कर रखा हैं। लिहाजा अब आदित्य नगर में प्रवेश हेतु एक ही गेट है। जहां पर भी सुरेन्द्र सिंह भाटिया के गुंडों ने मजमा जमा रखा हैं। गेट पर हथियारबंद ये बदमाश कॉलोनी में आने जाने वाले स्थानीय लोगों को धौंस देते रहते हैं। हथियार के दम पर धमकाते रहते है। कॉलोनी के एकमात्र गेट पर डेरा डाले सुरेन्द्र सिंह भाटिया के ये बदमाश न महिला देखते है, न ही पुरुष, न ही बुजुर्ग हर किसी को धमकाते रहते हैं। कई बार तो बंदूक और लठ्ठ लेकर दौड़ जाते हैं।

हाईकोर्ट स्टे की आड़ में खुली दादागिरी।

दरअसल आदित्य नगर के उक्त एकमात्र गेट को लेकर सुरेन्द्र सिंह भाटिया ने हाईकोर्ट को भी गुमराह कर दिया। माननीय उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने भाटिया को गेट बनाने की छूट दी थी। क्योंकि सुरक्षा की दृष्टिगत हाईकोर्ट ने भाटिया को स्टे दिया था। लेकिन भाटिया ने हाईकोर्ट स्टे की आड़ में पूरे गेट पर ही कब्जा जमा लिया, और तो और यहां गुंडे भी बैठा दिए। जो स्थानीय लोगों से खुलेआम बत्तमीजी करते रहते हैं। उन्हें धमकाते रहते हैं। लेकिन खास बात यह है कि उक्त गेट सार्वजनिक प्रॉपर्टी है। जहां से आदित्य नगर का कोई भी रहवासी हमेशा आ जा सकता हैं। लेकिन वर्तमान में तो भाटिया के गुंडे तय करते है कि कौन रहवासी आयेगा कौन नहीं।

नगर निगम तोड़ चुका है,लेकिन हाईकोर्ट में दिया झूठा हलफ़नामा।

आदित्य नगर के उक्त गेट जिस पर सुरेन्द्र सिंह भाटिया के गुंडों ने कब्जा जमा रखा था। उसे पूर्व में स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर इंदौर नगर निगम की टीम ने तोड़ दिया था। लेकिन भाटिया ने हाईकोर्ट में झूठा और बेबुनियादी हलफनामा पेश करते हुए हाईकोर्ट को भी गुमराह कर दिया और अब स्थानीय रहवासी भाटिया की गुंडागर्दी से तंग हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!