Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम से विशेष चर्चा में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने जताई बिगड़ते यातायात पर चिंता,कहा विभागों के आपसी सामंजस्य नहीं होने पर बिगड़ रहे हालात, बेतरतीब ई रिक्शा सेल्फ डिसिप्लिन नहीं होने से हालात बद से बद्तर

0 822

न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम से विशेष चर्चा में बोले पुष्यमित्र भार्गव,
शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था,महापौर चिंतित,अब सभी विभागों को करेंगे तलब,मेयर का कहना विभागों में सामंजस्य नहीं होने से बिगड़ रहे हालात।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

शहर में यातायात के जो हालात हसी हैं इस बात से हर कोई वाकिफ हैं,कि किस तरह से शहर की हर सड़क,प्रमुख चौराहों,मार्गों पर यातायात की बैंड बजी हुई हैं। दो पहिया,चार पहिया वाहन चालक आपस में गुत्थम गुत्था होते रहते हैं। घंटों तक जाम में फंसे वाहन चालक जिम्मेदारों को कोसते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ इंदौर उच्च न्यायालय ने भी इंदौर कलेक्टर,निगम कमिश्नर,पुलिस कमिश्नर तक को फटकार लगाई है। क्योंकि अभी तक हाईकोर्ट में जो ट्रैफिक से संबंधित प्लानिंग पेश की थी। उसे आज तक मूर्त रूप नहीं दिया गया। लिहाजा अब शहर की चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चिंता जताई हैं। और अब वह कलेक्टर ,निगम कमिश्नर,पुलिस कमिश्नर सहित अन्य जिम्मेदार विभागों को साथ लेकर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सामंजस्य बैठाने वाले हैं। इसे लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम द्वारा की गई विशेष के कुछ अंश।

बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर क्या कारण?

मेयर पुष्यमित्र भार्गव: शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर अलग अलग विभागों में सामंजस्य की कमी हैं। क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई नगर सुरक्षा समिति अपने मुताबिक निर्णय लेती हैं। पुलिस विभाग का यातायात अपने मुताबिक कार्य करता हैं। और अन्य निर्माण एजेंसियों की अधूरी प्लानिंग। इसकी वजह बनती जा रही हैं कि यातायात व्यवस्था चरमराई हुई हैं।

क्या ई रिक्शा ई ऑटो भी वजह है

 

मेयर :जी हां ई रिक्शा और ई ऑटो भी शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रमुख कारण हैं। क्योंकि ई रिक्शा बेतरतीब तरीके शहर की सड़को पर दौड़ते हुए व्यवस्था की सांस फूला रहे हैं। लिहाजा हर चौराहे पर केवल एक पुलिस जवान तैनात कर दिया जाएं, और वह ऐसे संचालन पर सख्ती बरतते हुए ई रिक्शा ई ऑटो चालकों पर कार्यवाही करना शुरू कर दे तो फिर ऐसे लापरवाह चालक खुद ब खुद सुधर जायेगे,और अनुशासन में रहेंगे।

क्या सेल्फ डिसिप्लिन की भी दरकार है क्या?

मेयर: जी हां क्योंकि अधिकारी,जनप्रतिनिधि या अन्य कोई अमला तब तक कोई भी व्यवस्थाओं को सुचारू नहीं कर सकता हैं। जब तक कि शहर की जनता भी सेल्फ डिसिप्लिन का पालन नहीं करें। अगर यातायात के मामले में जनता भी सेल्फ डिसिप्लिन को अपनाएगी। यातायात नियमों का पालन करेगी। तो फिर सिस्टम को व्यवस्थाएं सुधारने में कुछ ज्यादा टाइम नहीं लगेगा।

अब क्या करेंगे आप ?
मेयर: अगले तीन चार दिनों में, मै खुद सभी विभागों को तलब कर रहा हूं। इन विभागों में सबसे पहले सामंजस्य बनाने पर बात होगी। और आगामी योजनाओं पर भी सभी बैठकर बात करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!