Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर...

आवंटित प्लॉट पर कब्ज़ा,मामला निपटाने के लिए संपदा अधिकारी ने पैसों की मांग,मनीष श्रीवास्तव से तंग व्यक्ति ने कहा IDA से भूखंड लिया,किया पाप

0 503

IDA आवंटित प्लाट पर कब्ज़ा,मामला निपटाने के एवज में भूखंडधारी से संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव की पैसों की मांग! नहीं तो घिसते रहो चप्पलें,फरियादी का कहना ida का भूखंड लेकर कर दिया पाप।

 

 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर
इंदौर विकास प्राधिकरण का भूखंड लेकर मैने पाप कर दिया। क्योंकि संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव पैसे मांगते हैं। मैने नहीं दिए तो मेरे ही प्लॉट पर कब्जा हो गया। जबकि अभी तक IDA से मुझे लीज डीड नहीं हुई हैं।

सो उक्त भूखंड तो इंदौर विकास प्राधिकरण का ही हैं। लेकिन जब हाईकोर्ट में उक्त भूखंड को लेकर केस चला तो संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव और अन्य ने षड्यंत्र पूर्वक उक्त केस ही हाईकोर्ट से उठा लिया। पूरे मामले में मनीष श्रीवास्तव की मंशा है कि उन्हें दक्षिणा मिल जाए तो कहीं जाकर उक्त मेरे काम में गति आएगी। नहीं तो मैं महीनों से चप्पलें ही घिस रहा हैं। मानो मैने इंदौर विकास प्राधिकरण से भूखंड लेकर कोई पाप कर दिया हो।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उक्त बातें इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम नंबर 78 में भूखंड लेने वाले अजय मानसिंगा ने न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम से चर्चा में कहीं। उन्होंने बताया कि उक्त प्लाट को लेकर दिनांक 4.7.2025 को उक्त प्लाट से कब्जाधारी का कब्ज़ा हटाने का एक पत्र भी उन्हें संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने जारी किया। लेकिन उसके बाद

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पैसों के लेन देन नहीं होने के चलते उनके प्लॉट से कब्जा नहीं हटाया गया। और तो और इंदौर विकास प्राधिकरण की संपदा शाखा प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने और अन्य ने हाईकोर्ट में विचाराधीन केस को ही उठा लिया। इसके चलते कब्जाधारी कब्जा हटाने में आनाकानी कर रहा हैं। अजय मानसिंगा ने कहा कि अब उन्हें महसूस होता है कि उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण से प्लॉट लेकर पाप कर दिया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!